युवा क्रिकेटरों के लिए UPL शानदार मंच : तेजस्वी जायसवाल –

 देहरादून,  उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में पिथौरागढ़ हरिकेन्स ने टिहरी टाइटंस को चार विकेट से शिकस्त दी। टिहरी टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 184 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में पिथौरागढ़ हरिकेन्स ने मयंक मिश्रा की 18 गेंदों में खेली गई 42 रन की नाबाद आतिशी पारी के दम पर दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।UPL सीजन-3 में डेब्यू कर रहे तेजस्वी जायसवाल ने मुकाबले के बाद लीग के आयोजन और युवा खिलाड़ियों को मिल रहे अवसरों की सराहना की। उन्होंने कहा कि UPL का माहौल बेहद सकारात्मक है और इस लीग का हिस्सा बनना उनके लिए शानदार अनुभव रहा।तेजस्वी ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) का आभार जताते हुए कहा कि राज्य के कई प्रतिभाशाली स्थानीय खिलाड़ियों को नियमित रूप से टी-20 क्रिकेट खेलने का अवसर नहीं मिल पाता। UPL ऐसे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने और बड़े मंच पर प्रदर्शन करने का मौका दे रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में इस लीग से कई प्रतिभावान क्रिकेटर सामने आएंगे।आयुष और आर्यन ने बरपाया बल्ले से कहरटिहरी टाइटंस की पारी में आयुष ने महज 19 गेंदों में 46 रन की आक्रामक पारी खेली। वहीं आर्यन शर्मा ने 15 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाकर टीम को 184 रन तक पहुंचाया। जवाब में पिथौरागढ़ की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मुकाबले को अंतिम ओवरों तक रोमांचक बनाए रखा। मयंक मिश्रा ने 18 गेंदों में 42 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।हार से सीख लेकर वापसी पर नजरकरीबी मुकाबले में हार के बावजूद तेजस्वी जायसवाल टिहरी टाइटंस के अभियान को लेकर सकारात्मक नजर आए। उन्होंने कहा कि यह टीम का पहला मुकाबला था और पूरे टूर्नामेंट में अभी काफी क्रिकेट बाकी है। टीम इस मैच से सीख लेकर आगामी मुकाबलों में अपनी गलतियों को सुधारने और बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी।उन्होंने पावरप्ले तथा डेथ ओवरों में गेंदबाजी को टीम के लिए सुधार का क्षेत्र बताया। तेजस्वी ने कहा कि घरेलू सत्र को ध्यान में रखते हुए वह अपनी बेसिक्स पर लगातार काम कर रहे हैं और अच्छी तैयारी के साथ आगामी घरेलू सीजन में CAU के लिए प्रभावी प्रदर्शन करने का लक्ष्य है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

8 minutes ago

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

10 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

10 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

10 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

10 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

14 hours ago