बाजपुर कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के बाद बवाल, पुलिस के लाठीचार्ज में तीन घायल – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर। बाजपुर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के बाद दो छात्र गुटों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इस दौरान एक छात्रा समेत तीन विद्यार्थी घायल हो गए। इसके बाद निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष और एक अधिवक्ता समेत छह लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना पर छात्र और वकील कोतवाली पहुंच गए, जहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
 
शुक्रवार को कॉलेज परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही थी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर करीब तीन बजे दो छात्र गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कॉलेज के बाहर छात्रों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर एसएसआई जसविंदर सिंह और एसआई देवेंद्र भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
 
पुलिस के अनुसार, मौके पर स्थिति बिगड़ने पर भीड़ को अलग करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया। वहीं, छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने उन पर लाठियां बरसाईं। पुलिस कार्रवाई की चपेट में आने से पूर्व कोषाध्यक्ष और सचिव पद के प्रत्याशी ध्रुव के प्रस्तावक विश्वजीत सिंह चौहान, छात्रा गुनगुन पवार और लोकेश घायल हो गए। पुलिस ने घायल विश्वजीत और लोकेश का सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया।
 
इसके बाद पुलिस ने कॉलेज गेट से निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र बोरा और अधिवक्ता रोशन पटेल समेत छह छात्रों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। अधिवक्ता को हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिलने पर स्थानीय वकील भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
 
मामला बढ़ता देख कोतवाल नरेश चौहान ने हस्तक्षेप किया और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए अधिवक्ता और छात्रों को छोड़ दिया।
 
वहीं, अल्मोड़ा में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार से शुरू होगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, महासचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष और सांस्कृतिक सचिव पद के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। परिसर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर संजीव आर्या ने बताया कि शनिवार को दोपहर दो बजे तक नामांकन होगा। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच कर शाम तक प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।
सोमवार को परिसर में जनरल गैदरिंग होगी, जिसमें सभी प्रत्याशी एक-एक कर अपनी बात रखेंगे। मंगलवार 29 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा, जबकि दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू होगी। देर शाम तक परिणाम घोषित कर विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड: जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने थामा कांग्रेस का हाथ, कुछ दिन पहले ही दिया था बीजेपी से इस्तीफा – myuttarakhandnews.com

देहरादून; उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों से पहले पूर्व बीजेपी नेता और जाने-माने चेहरे रामशरण नौटियाल…

53 minutes ago

उत्तराखंड में सत्ता वापसी की राह देख रही कांग्रेस चुनाव मोड में आई; किसे-कहां कमान; देखे पूरी लिस्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून; कांग्रेस ने उत्तराखंड में जिला एवं विधानसभा प्रभारियों की घोषणा कर दी है। साथ…

2 hours ago

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज, 23 अक्टूबर से ईवीएम की जांच –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…

2 hours ago