गैरसैंण में यूकेडी कार्यकर्ताओं का हंगामा, पुलिस ने 10-15 को लिया हिरासत में – myuttarakhandnews.com

गैरसैंण। गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। स्थायी राजधानी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और अन्य जनसमस्याओं को लेकर यूकेडी ने विधानसभा घेराव की योजना बनाई थी।
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में करीब सात महीने बाद धामी सरकार के पहुंचने के बीच यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दिवालीखाल में एकत्र होकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर विधानसभा परिसर की ओर बढ़ने में सफल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने करीब 10 से 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
इस दौरान यूकेडी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ियों को भी रोक दिया और जिन आंदोलनकारियों को हिरासत में ले जाया जा रहा था, उन्हें गाड़ियों से उतार दिया। इसके बाद मौके पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।
हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार का इस्तेमाल किया और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम

उत्तरकाशी : जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में ‘प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू…

6 hours ago

Meeting held at Pantvarsity on Agricultural Roadmap for U’khand

my uttarakhand news BureauPANTNAGAR, 4 Oct: The state government has entrusted the responsibility of preparing…

6 hours ago

Dehradun Schools shine in the 6th Edition of Children’s Literature Vertical of VoW

By Dr. Tania Saili Bakshi Dehradun, 4 Oct: St Jude’s School won the Book Enactment…

6 hours ago

Changing weather enhances Mussoorie’s beauty; tourists thrilled amidst the clouds

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 4 Oct: The shifting weather in Mussoorie has heightened the…

6 hours ago