भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पांचवें दिन हंगामा, एलपीजी संकट पर विपक्ष का धरना – myuttarakhandnews.com

भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का शुक्रवार को पांचवां दिन शुरू हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्री और विधायक सदन में पहुंच चुके हैं। सत्र की शुरुआत होते ही रसोई गैस संकट को लेकर कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा की सीढ़ियों पर बैठकर धरना दिया।
एलपीजी मुद्दे पर सदन में फिर हंगामा
विधानसभा सत्र के चौथे दिन भी एलपीजी आपूर्ति के मुद्दे पर सदन में जमकर हंगामा हुआ था। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने पीठ से सरकार को एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर सदन में चर्चा से बच रही है। इसके चलते सदन में तीखी बहस हुई और कार्यवाही को करीब 45 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा।
नियम 310 के तहत उठाया गया मुद्दा
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने नियम 310 के तहत प्रदेश में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी का मुद्दा उठाया।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस सूचना को नियम 58 के अंतर्गत भोजनावकाश के बाद सुनने का निर्णय दिया।
सरकार का जवाब: एलपीजी आपूर्ति केंद्र का विषय
दोपहर तीन बजे सत्र दोबारा शुरू होने पर संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि एलपीजी की आपूर्ति केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र का विषय है, इसलिए इस पर सदन में चर्चा नहीं की जा सकती।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बने हालातों के कारण केंद्र सरकार ने फिलहाल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर रोक लगाई है। हालांकि प्रदेश में घरेलू एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है।
विपक्ष ने सरकार पर लगाया चर्चा से बचने का आरोप
सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन में चर्चा की मांग करते हुए विरोध जारी रखा। विपक्ष का कहना था कि जब पीठ से नियम 310 पर निर्णय दिया गया है, तो सरकार चर्चा से क्यों बच रही है।
विपक्षी विधायकों ने कहा कि प्रदेशभर में गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें लग रही हैं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों को भी गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं।
कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश
संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि नैनीताल जिले में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

52 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 hour ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago