Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में ‘बुलडोजर एक्शन’ पर हंगामा, छत पर चढ़े बुजुर्ग को JCB से उतारा, 111 अवैध घर किए जाएंगे ध्वस्त – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के विकासनगर में शक्ति नहर किनारे बसे 6 गांवों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) की जमीन पर कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों को हटाने के लिए प्रशासन भारी पुलिस बल और बुलडोजर लेकर मैदान में उतर आया.
ढालीपुर गांव से शुरू हुई ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान कई बुलडोजर एक साथ गरजने लगे. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन, जल विद्युत निगम, राजस्व और अन्य विभागों की संयुक्त टीम सुबह से ही मौके पर पहुंच गई थी.
जैसे ही पहला बुलडोजर अवैध निर्माण पर चला, पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोग रोते-बिलखते सामान समेटने लगे. माहौल उस वक्त और तनावपूर्ण हो गया, जब बुलडोजर मुस्लिम बाहुल्य गांव ढकरानी पहुंचा. वहां ग्रामीणों की भीड़ ने बुलडोजर को घेर लिया, जिससे ताबड़तोड़ गरजने वाला बुलडोजर भीड़ के आगे थम गया.
करीब घंटे भर बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी की और किसी तरह ध्वस्तीकरण कार्रवाई फिर शुरू की गई. इस दौरान एक बुजुर्ग अपने ध्वस्त हो रहे मकान की छत पर चढ़ गए. उन्हें पुलिस जवानों ने जेसीबी मशीन की सहायता से नीचे उतारा.
इसके बाद बुलडोजर कार्रवाई दोगुनी तेजी से फिर शुरू हो गई. विरोध को देखते हुए पुलिस बल की अगुवाई कर रहे एसपी देहात पंकज गैरोला ने बताया कि कई थानों की पुलिस, महिला पुलिस, पीएसी और जल पुलिस तैनात की गई है. कार्रवाई में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ध्वस्तीकरण कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे SDM विनोद कुमार ने बताया कि नहर किनारे 6 गांवों में UJVNL की भूमि पर कुल 111 अवैध अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं. भारी पुलिस बल और राजस्व विभाग की मौजूदगी में यह कार्रवाई जारी रहेगी. बुलडोजर घेरने और विरोध को SDM ने सामान्य बताया.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Bollards to be installed to prevent unauthorised vehicle entry

Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…

7 hours ago

Social activist demands denial of fuel to 2-wheeler riders without helmets

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…

7 hours ago

झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में बेचने की थी तैयारी, 35 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…

13 hours ago

कथित वायरल ऑडियो में बेटियों के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, सीएम धामी ने लिया संज्ञान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…

13 hours ago

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन, स्वच्छ व नशामुक्त देवभूमि का किया आह्वान – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…

13 hours ago