Categories: hindiUttarakhand

मूर्ति स्थापना को लेकर हंगामा, आपस में भिड़े उत्तराखंड के दो दिग्गज नेता, समर्थकों ने भी काटा बवाल – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के जसपुर में मूर्ति स्थापना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. ठाकुर मंदिर के सामने रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाने को लेकर कांग्रेस विधायक आदेश चौहान और बीजेपी के पूर्व विधायक शैलेन्द्र मोहन सिंघल के समर्थक आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर हंगामा और धक्का-मुक्की शुरू हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया. फिलहाल काम रुकवा दिया गया है.
जसपुर क्षेत्र में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब ठाकुर मंदिर के सामने मूर्ति लगाने को लेकर दो राजनीतिक गुट आमने-सामने आ गए. जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक आदेश चौहान अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति स्थापित करने के लिए वहां लगी टाइल्स हटवाने लगे. इस दौरान स्थानीय दुकानदारों और क्षेत्रीय लोगों ने इसका विरोध किया और इसकी सूचना भाजपा नेता और पूर्व विधायक शैलेन्द्र मोहन सिंघल को दी.
आपस में भिड़े उत्तराखंड के दो दिग्गज नेतासूचना मिलते ही सिंघल अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस कार्य का विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और काफी देर तक हंगामा चलता रहा. स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया.
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर फिलहाल मूर्ति स्थापना का कार्य रुकवा दिया है. विधायक आदेश चौहान का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से महिलाओं और ब्राह्मण समाज की मांग रही है कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति स्थापित की जाए.
उन्होंने बताया कि यह स्थान पहले अतिक्रमण से मुक्त कराया जा चुका है और इसके लिए प्रशासन को प्रस्ताव भी भेजा गया था. उनका कहना है कि महिलाओं के सम्मान के लिए यह कदम उठाया जा रहा है, लेकिन कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं.
वहीं पूर्व विधायक शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने आरोप लगाया कि बिना प्रशासनिक अनुमति के जबरन निर्माण कार्य किया जा रहा था. उनका कहना है कि क्षेत्र के कई लोग वहां महाराज अग्रसेन की मूर्ति स्थापित करना चाहते हैं और इस संबंध में जिलाधिकारी को आवेदन भी दिया गया है, जिस पर अभी निर्णय बाकी है.
सिंघल ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक अपने समर्थकों के साथ जबरदस्ती प्लेटफॉर्म बनवाने का प्रयास कर रहे थे, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया. उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रशासन को सभी पक्षों की राय लेकर निर्णय लेना चाहिए.
फिलहाल पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के चलते स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इलाके में तनाव बना हुआ है. प्रशासन अब पूरे मामले की जांच कर रहा है और सभी पक्षों से बातचीत के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Welham Boys’ School to host 10th Edition of Military History Seminar

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 7 Oct: Welham Boys’ School, Dehradun, will host the Tenth…

5 minutes ago

मौसम ने बदली करवट, बद्रीनाथ-हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है।…

9 hours ago

पितृ पक्ष में ब्रह्मकपाल तीर्थ पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पितरों के निमित्त हो रहा पिंडदान –

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )वर्तमान में प्रचलित चारधाम यात्रा एवं पितृ पक्ष के चलते श्री…

9 hours ago

Uttarakhand Rajya Sabha Elections: Dinesh Arya elected unopposed | Uttarakhand News Network

Dinesh Arya, the BJP candidate, has been elected unopposed as a Rajya Sabha MP from…

10 hours ago

पूर्णमति माताजी के सानिध्य में गूंजा भक्ति संगीत, जुबिन नौटियाल ने किए दर्शन –

देहरादून। परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के पावन सानिध्य में सकल…

11 hours ago

12 घंटे में दून पुलिस का सराहनीय कार्य, गुमशुदा 14 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद – myuttarakhandnews.com

देहरादून, एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार मुस्तैद…

12 hours ago