देहरादून। आर्यन क्षेत्री क्रिकेट ग्राउण्ड चल रहे पंचम ऊर्जा कप मे आज फाइनल मुकाबला हरिद्वार पुलिस व यूपी इरिगेशन के बीच हुआ। टोस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरिद्वार पुलिस की टीम कुछ खास नही कर पायी और 17 ओवर मे 101 रन पर सिमट गई यूपी इरिगेशन की टीम की तरफ से वीरेंद्र पुंडीर ने 3 व पियूष व अंकित धीमान ने 2-2 विकेट लिए । लक्ष्य का पीछा करने उतरी इरिगेशन की टीम ने पुनीत चौधरी के 59 रन की मदद से लक्ष्य को 3 विकेट खोकर 17 ओवर मे हासिल कर लिया। हरिद्वार पुलिस की तरफ से अजय काला ने 2 विकेट लिये। पुनित चौधरी को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन-आफ-द मैच दिया गया।
442 रन के साथ अर्पित राठी रहे बेस्ट बेट्समैन व मैन-ऑफ-द-सीरीज।15 विकेट लेने के साथ विरेन्द्र पुंडीर रहे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज।गौरव घिल्डियाल दारा रहे सर्वश्रेष्ठ फील्डर।रोहित चौहान रहे एमरजिंग खिलाडी।अनुदीप को सबसे ज्यादा छक्के लगाने के लिए पुरस्कृत किया गया ।
मैच के दौरान विशेष अतिथि के रूप मे संदीप गुप्ता(निदेशक दून डिफेन्स एकेडमी), इंडिया टाइम्स ग्रुप्स से अमित अमोली रोहित चौहान(लोक गायक), रूहान भारद्वाज़(लोक गायक), अनिल डोभाल(संयुक्त सचिव डीसीए), सुमित डोभाल(ऑपरेशन हेड डीसीए), पीसी मठपाल , लोकेश नौटियाल, भानु प्रकाश , सूरज राणा, रवि बृज आदि मौजूद रहे ।
मैच मे निर्णायक की भूमिका मे संजय सैन व श्री गणेश रहे वही स्कोरर की भूमिका को अमरजीत सिह ने बखूबी निभाया।वही प्रवेश सेमवाल ने अपने कुशल मंच संचालन से आयोजन मे चार चाँद लगाए।उर्जा कप का सीधा प्रसारण सेट स्पोर्टस की बेहतरीन टीम द्वारा यूट्यूब पर किया गया।इसकी जानकारी सचिव किरन सिंह द्वारा दी गयी।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…