उर्मिला सनावर आज हरिद्वार पहुंच सकती हैं, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने का संकल्पअपने ऑडियो-वीडियो को लेकर चर्चा में रही उर्मिला सनोवर आज हरिद्वार पहुंच सकती हैं। कल देहरादून में मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह जानकारी दी।
उर्मिला के अनुसार, कल उन्होंने करीब छह घंटे तक पुलिस अधिकारियों के सामने मामले से जुड़े सवालों के जवाब दिए और संबंधित साक्ष्य सौंप दिए। उन्होंने कहा कि इसी तरह की जानकारी के लिए उन्हें हरिद्वार पुलिस के सामने भी उपस्थित होना है, इसलिए वे हरिद्वार जा रही हैं। उर्मिला ने स्पष्ट कहा कि वे अंकिता भंडारी को न्याय दिलाकर रहेंगी।
बता दें कि उनके ऑडियो-वीडियो को लेकर बहादराबाद में एक मामला दर्ज है। पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने ज्वालापुर में उनपर ब्लैकमेल का मुकदमा दर्ज कराया है, जबकि उनकी पुत्री दीपिका ने रानीपुर में उर्मिला के खिलाफ ब्लैकमेल का केस डेढ़ साल पहले दर्ज कराया था। इस केस में पुलिस ने उर्मिला की गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वारंट भी हासिल कर रखा है। ऐसे हालात में उर्मिला का आज हरिद्वार दौरा काफी दिलचस्प होगा।
उधर, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह के अनुसार, उर्मिला ने खुद को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। यदि वे कहेंगी तो उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
नौगांवखाल में सीएसडी कैंटीन का शुभारंभ, शहीद सैनिकों के परिजनों एवं गौरव सेनानियों को किया…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 23 Oct: Prof Durgesh Pant, Director General, UCOST, has announced…
my uttarakhand news Bureau Haridwar, 23 Oct: On his appointment as Director on the Board…
हरिद्वार; सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणी करने, पांच करोड़ रुपये मांगने और जान…
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में आम जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 23 Oct: A meeting of the Empowered Committee constituted to…