उत्तराखंड : उत्तराखंड पुलिस की राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने अपनी उत्कृष्ट कार्यकुशलता और मानवीय सेवा से प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। कठिन परिस्थितियों और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में संचालित सफल रेस्क्यू अभियानों के लिए अमेरिकी दूतावास ने SDRF को विशेष स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
यह सम्मान उन त्वरित और जोखिमपूर्ण अभियानों के लिए दिया गया है, जिनमें उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों में फंसे अमेरिकी पर्यटकों सहित अन्य विदेशी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सीमित संसाधनों और प्रतिकूल मौसम के बावजूद SDRF ने अदम्य साहस और पेशेवर दक्षता का परिचय दिया।
SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में चमोली जिले के माउंट चौखंबा में फंसी विदेशी महिला ट्रैकर्स, बद्रीनाथ क्षेत्र के वसुधारा और गंगोत्री जैसे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कई जटिल रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किए गए। प्रभावी समन्वय, सटीक रणनीति और समयबद्ध कार्रवाई इन अभियानों की प्रमुख विशेषताएं रहीं।
अमेरिकी दूतावास द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान SDRF के कार्मिकों की निष्ठा, समर्पण और सेवा भावना का प्रतीक है। इस उपलब्धि से न केवल बल के मनोबल को नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में SDRF की विश्वसनीयता को वैश्विक मंच पर और मजबूत किया जाएगा।
सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि हमारा लक्ष्य हमेशा लोगों की मदद करना है। यह सम्मान हमारे लिए बहुत गर्व की बात है।
Post Views: 10
Post navigation
आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था व आईजी गढ़वाल ने पुलिस बल की ब्रीफिंग कर दिए…
नवंबर तक बास्केटबॉल, फुटबॉल और हॉकी मैदान तैयार करने के निर्देश, दिसंबर तक पूरे होंगे…
अपर चोपड़ा की पार्किंग एक माह में पूरी करने के निर्देश, हेरिटेज संग्रहालय और वीर…
देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में एटीएस कॉलोनी के पास एक निर्माणाधीन भवन में 52 वर्षीय…
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Karnprayag Instead of choosing a helicopter, chief minister Pushkar Singh Dhami…