Categories: hindiUttarakhand

सिलाई के बहाने लेता था फोन नंबर, रात को करता था महिलाओं को मैसेज…उत्तराखंड में टेलर पकड़ाया – Uttarakhand

He used to take phone numbers on the pretext of tailoring, used to message women at night… Tailor caught in Uttarakhandइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां सिलाई के बहाने फोन नंबर लेकर महिलाओं को परेशान किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद लोगों ने आरोपी टेलर को पकड़ लिया। उसे पकड़कर लोग श्रीनगर थाने पहुंच गए। वहां टेलर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस घटना का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब लोग इस टेलर के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं।क्या है पूरा मामला?पौड़ी गढ़वाल के एक टेलर की गंदी हरकत का मामला इस समय गरमाया हुआ है। टेलर सिलाई के बहाने महिलाओं से उनका फोन नंबर लेता था। इसके बाद वह रात को उन्हें मैसेज या कॉल करता था। कई बार महिलाएं इज्जत का सोचकर शिकायत नहीं करती थी। इन दिनों जब टेलर की हरकत बढ़ गई तो परिजनों से इस संबंध में शिकायत की।लोगों ने किया पुलिस के हवालेमामले की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने टेलर को उसके दुकान पर पहुंच कर पकड़ लिया। इसके बाद लोग उसे लेकर श्रीनगर थाने पहुंच गए। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली है। आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है।बुजुर्ग से अभद्रता मामले में तीन अरेस्ट15 अगस्त को पौड़ी गढ़वाल में श्रीनगर के पास चाय की दुकान पर यूपी के सहारनपुर के मुस्लिम बुजुर्ग रिजवान अहमद पर तीन युवकों के हमला मामले में एक्शन हो गया है। दरअसल, मुकेश भट्ट, मनीष बिष्ट और नवीन भंडारी ने बुजुर्ग पर हमला किया था। उन्होंने बुजुर्ग की दाढ़ी खींची थी। मामले में ‘जय श्री राम’ नारे लगवाने की कोशिश की बात भी सामने आई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…

22 minutes ago

युवाओं की प्रतिभा और मेहनत से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से…

48 minutes ago

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बदरीनाथ धाम कूच तथा न्याय यात्रा हास्यास्पद- हेमंत द्विवेदी

आरोप लगाने का शौक है तो प्रमाण लेकर आइये, राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए : हेमंत…

1 hour ago

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

2 hours ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

3 hours ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

3 hours ago