यूएसएन इंडियंस ने लगातार चौथी जीत दर्ज कर सीधे फाइनल में किया प्रवेश – my uttarakhand news

उत्तराखंडखेल–जगत

Share0

Advertisement

देहरादून, बहुप्रतीक्षित मुकाबले में यूएसएन इंडियंस ने राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रोमांचक जीत दर्ज करते हुए देहरादून वॉरियर्स को पांच रनों से हराकर उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में सीधा स्थान सुरक्षित कर लिया।214 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए, जहां नॉकआउट चरण में जगह दांव पर थी, देहरादून वॉरियर्स की शुरुआत खराब रही जब उन्होंने सलामी बल्लेबाज वैभव भट्ट का विकेट शून्स पर गंवा दिया। हालांकि, संस्कार रावत ने अपने कप्तान आदित्य तारे के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की, जो नंबर 3 पर आए थे।जहां एक छोर से संस्कार रावत ने मोर्चा संभाला, वहीं दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे, जिससे पावरप्ले के अंत तक देहरादून वॉरियर्स का स्कोर 66/3 हो गया। बावजूद इसके, संस्कार रावत ने अपना धैर्य बनाए रखा और केवल 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। संस्कार रावत की अगुवाई में सागर रावत ने भी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया और दोनों के बीच एक मजबूत साझेदारी हुई। लेकिन यूएसएन इंडियंस के प्रशांत चौहान ने लगातार ओवरों में दोनों बल्लेबाजों को आउट कर उनकीरफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। प्रशांत ने पहले सागर रावत (16 गेंदों में 24 रन) को आउट किया और फिर संस्कार रावत का महत्वपूर्ण विकेट लिया, जिन्होंने 41 गेंदों में 80 रनों की शानदार पारी खेली थी। नीचे के क्रम के बल्लेबाजों ने भी अच्छा संघर्ष किया, लेकिन यूएसएन इंडियंस की अनुशासित गेंदबाजी ने अंतिम दो ओवरों में मैच पर पकड़ बना ली और देहरादून को 208/8 के स्कोर पर रोककर रोमांचक जीत दर्ज की।पहले बल्लेबाजी करते हुए, यूएसएन इंडियंस की शुरुआत से ही मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला। सलामी बल्लेबाज युवराज चौधरी और आरव महाजन ने टीम को शानदार शुरुआत दी और पावरप्ने ओवरों का पूरा फायदा उठाया, जिससे स्कोर 74/0 हो गया।युवराज चौधरी ने नौवें ओवर में केवल 29 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। 10वें ओवर तक उनकी साझेदारी ने शतकीय आंकड़ा पार कर लिया था, लेकिन इसी ओवर की आखिरी गेंद पर सत्माम बालीयान ने आरव महाजन को एलबीडब्ल्यू आउट कर उनकी 45 रन की पारी समाप्त की। आरव ने 29 गेंदों में एक चौके और पांच छक्‌कों की मदद से यह पारी खेली थी।युवराज चौधरी भी 14वें ओवर में आउट हो गए, उन्होंने 47 गेंदों में 78 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 5 छक्केशामिल थे।आर्यन शर्मा (12 गेंदों में 17 रन) और अभिनव शर्मा (18 गेंदों में 21 रन) ने उपयोगी योगदान दिया, जबकि कप्तान अखिल रावत ने 12 गेंदों में 36 रन बनाकर टीम को 213/7 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

54 minutes ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

1 hour ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

1 hour ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

12 hours ago