Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड: गाय चराने जंगल गए पिता-पुत्र पर ततैया के झुंड ने किया हमला, दोनों की दर्दनाक मौत – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)मसूरी: उत्तराखंड के टिहरी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां ततैयों के एक झुंड ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया, जिसमें उनकी जान चली गई. इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों गाय चराने जंगल गए थे. घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए उप जिला चिकित्सालय लंढोर मसूरी भेजा गया. जहां इलाज के दौरान पिता और 8 साल के मासूम की मौत हो गई.जानकारी के मुताबिक, बीते दिन सुंदरलाल (47) निवासी ग्राम तुनेटा अपने आठ वर्षीय पुत्र अभिषेक के साथ गाय चराने जंगल की तरफ जा रहे थे. तभी अचानक कई ततैया ने पिता पुत्र पर हमला कर दिया गया. सुंदरलाल अपने पुत्र को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गए, लेकिन इसके बावजूद दोनों पर ततैया का हमला जारी रहा. जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए.दिल्ली के नंदनगरी इलाके में पिता और बेटे को मारी गोलीउप जिला चिकित्सालय के डॉक्टर के एस चौहान ने बताया कि ततैया द्वारा दोनों को बहुत ही बुरी तरीके से काटा गया था. उन्हें बचाने की काफी कोशिश की गई थी. पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.पीड़ित परिवार ने की मुआवजे की मांगमृतक सुंदरलाल अपने घर में अकेले कमाने वाले थे, पीड़ित परिजनों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है. क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम ने कहा कि उनके गांव के लिए बहुत बड़ी क्षति है और सरकार उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा उपलब्ध करवाए. डीएफओ ने अमित कंवर ने का कहना है कि नियम के अनुसर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

8 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

8 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

8 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

8 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

12 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

12 hours ago