Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

Uttarakhand Accident: ​उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के बाद एक और हादसा, चकराता में खाई में जा गिरी कार, तीन लोगों की मौत – Uttarakhand

Uttarakhand Accident: Another accident after Rudraprayag in Uttarakhand, car fell into a ditch in Chakrata, three people died

Uttarakhand Accident: Another accident after Rudraprayag in Uttarakhand, car fell into a ditch in Chakrata, three people diedUttarakhand Accident: Another accident after Rudraprayag in Uttarakhand, car fell into a ditch in Chakrata, three people diedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)विकासनगर: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी में बस गिर गई. इस हादसे में कई लोग मिसिंग है. इसके बाद एक और खबर विकासनगर के चकराता से आ रही है जहां पर भी एक बड़ा हादसा हुआ है. कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जजरेट के समीप एक फ्रॉन्क्स कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना के बाद मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची. देहरादून से चकराता जा रहे थे कार सवार.तीन लोगों की मौके पर ही मौतजानकारी के मुताबिक सुबह सवेरे फ्रॉक्स कार में सवार होकर ये 4 लोग देहरादून से चकराता के लिए निकले थे. जिनकी गाड़ी झझरेड मोड़ के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. डेंजर जोन झझरेड मोड़ के पास हुए इस बड़े हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर घायल हो गया. घायल युवक को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है.मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमसूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. रेस्क्यू के दौरान एक व्यक्ति को गंभीर हालत में खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया जबकि गाड़ी में सवार अन्य तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जिन्हें रेस्क्यू टीम खाई से बाहर निकलने में जुटी हुई है.

Exit mobile version