Categories: hindiUttarakhand

Uttarakhand Accident: ​उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के बाद एक और हादसा, चकराता में खाई में जा गिरी कार, तीन लोगों की मौत – Uttarakhand

Uttarakhand Accident: Another accident after Rudraprayag in Uttarakhand, car fell into a ditch in Chakrata, three people diedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)विकासनगर: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी में बस गिर गई. इस हादसे में कई लोग मिसिंग है. इसके बाद एक और खबर विकासनगर के चकराता से आ रही है जहां पर भी एक बड़ा हादसा हुआ है. कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जजरेट के समीप एक फ्रॉन्क्स कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना के बाद मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची. देहरादून से चकराता जा रहे थे कार सवार.तीन लोगों की मौके पर ही मौतजानकारी के मुताबिक सुबह सवेरे फ्रॉक्स कार में सवार होकर ये 4 लोग देहरादून से चकराता के लिए निकले थे. जिनकी गाड़ी झझरेड मोड़ के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. डेंजर जोन झझरेड मोड़ के पास हुए इस बड़े हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर घायल हो गया. घायल युवक को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है.मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमसूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. रेस्क्यू के दौरान एक व्यक्ति को गंभीर हालत में खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया जबकि गाड़ी में सवार अन्य तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जिन्हें रेस्क्यू टीम खाई से बाहर निकलने में जुटी हुई है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Student alleges brutal assault and demand of bribe by Police in Doon

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…

10 minutes ago

तीन चरणों में होगा खेल महाकुंभ, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा

न्याय पंचायत, विधानसभा एवं संसदीय स्तर पर आयोजित होंगी अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की…

13 minutes ago

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

35 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

56 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

1 hour ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

2 hours ago