उत्तरकाशी/बड़कोट। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री हाईवे पर स्थित स्यानाचट्टी में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब पहाड़ी से गिरा एक विशाल बोल्डर होटल के ठीक ऊपर आकर अटक गया।
कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की है। हाईवे चौड़ीकरण कार्य के दौरान पहाड़ी से अचानक विशाल बोल्डर टूटकर नीचे आ गिरा, बोल्डर चित्रमोहन सिंह के होटल की दीवार के ऊपर आकर रुक गया।
गनीमत रही कि बोल्डर कुछ मीटर पहले ही थम गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
इलाके में मची अफरा-तफरी
घटना के समय क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बनी हुई थी। बोल्डर गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लोग दहशत में आ गए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर बोल्डर थोड़ा और आगे बढ़ता तो कई भवन इसकी चपेट में आ सकते थे।
निर्माण एजेंसी पर लापरवाही के आरोप
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला लोगों ने सड़क चौड़ीकरण कर रही एजेंसी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।
कहा कि पहाड़ी कटिंग के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है, न तो ढलानों को सुरक्षित किया जा रहा है, न ही चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और सुरक्षा निगरानी की व्यवस्था है।
सामाजिक कार्यकर्ता की चेतावनी
सामाजिक कार्यकर्ता शरत सिंह चौहान ने कहा कि इस तरह की लापरवाही बेहद खतरनाक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।
प्रशासन मौके पर पहुंचा
घटना की सूचना मिलते ही खजान सिंह असवाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निर्माण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने की बात कही।
क्या बोले अधिकारी?
नायब तहसीलदार ने लोगों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच की जाएगी। यदि लापरवाही पाई गई तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्यानाचट्टी की यह घटना पहाड़ी क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है,प्रशासन और एजेंसियों को सतर्क होकर काम करने की जरूरत है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां भी सम्मानित होंगी 8 अगस्त को देहरादून में…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Aug: Senior BJP leader Vivekanand Khanduri has issued a…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: BJP state media in-charge Manveer Singh Chauhan today…
सौड़ा सरौली में सुरक्षा दीवारों का निर्माण पूर्णता की ओर, कलिंगा नहर बहाल होने से…
Following the accident in the THDC tunnel currently under construction, and acting under the directives…
Garhwal Post Bureau Srinagar (Garhwal), 19 Aug: The Hemwati Nandan Bahuguna Garhwal University administration has made significant changes…