नीरज उत्तराखंडी /पुरोला (उत्तरकाशी) 27 मार्च 2026:
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
यह हादसा नौगांव-पुरोला मोटर मार्ग पर हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
कैसे हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे एक ऑल्टो कार (संख्या UA07-50243) नौगांव से पुरोला की ओर जा रही थी।
इसी दौरान ग्राम मंजियाली के समीप द्वारालेरी नाये तोक के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
ये भी पढ़े : LPG Crisis News: गैस आपूर्ति ठप ! फिर चूल्हे पर लौटे हज़ारो लोग
मौके पर ही चालक की मौत
बताया जा रहा है कि वाहन में केवल चालक ही सवार था। हादसा इतना भीषण था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान:
विशन लाल
निवासी: ग्राम गढ़ के डाबरा नामे तोक
तहसील: नडकोट, जिला उत्तरकाशी
प्रशासन मौके पर पहुंचा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
इसके बाद:
शव को कब्जे में लिया गया
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव भेजा गया
ये भी पढ़े : Uttarakhand News: 45 करोड़ की योजना पर लगाया पलीता! चहेतों को किया एडजस्ट
हादसे के कारणों की जांच जारी
फिलहाल पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…
पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…
11 जनपदों के खिलाड़ी कोर्ट पर दिखाएंगे प्रतिभा और दमखम, 24 अक्टूबर तक कंडोलिया इंडोर…
देहरादून, । यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…
देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…