रिपोर्ट: नीरज उत्तराखंडी /उत्तरकाशी/पुरोला।उत्तराखंड के पुरोला क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां ऊपर से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, पुरोला विकासखंड के सांखाल गांव निवासी 35 वर्षीय रविंद्र बकरी चराने जंगल की ओर गए थे।
इसी दौरान अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरा और वह उसकी चपेट में आ गए,हादसे के बाद संतुलन बिगड़ने से युवक खाई में जा गिरा,इस घटना में युवक को गंभीर चोटें आई हैं।
ग्रामीणों की तत्परता से बची जान
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तेजी दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया।
तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी गई,मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव ले जाया गया।
दून अस्पताल रेफर
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।बेहतर इलाज के लिए घायल को दून अस्पताल भेजा गया है
गांव में चिंता का माहौल
इस हादसे के बाद सांखाल गांव में चिंता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग युवक के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, पहाड़ी क्षेत्रों में इस तरह के हादसे लगातार खतरे की घंटी बनते जा रहे हैं।
पहाड़ी इलाकों में पत्थर गिरने की घटनाएं अक्सर जानलेवा साबित होती हैं। ऐसे में प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय बढ़ाने की जरूरत है, वहीं ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…