Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड: हत्या के बाद टंकी में छिपाया था महिला का शव, 10 सालों से बदल रहा था लोकेशन, ऐसे पकड़ा गया – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)रुद्रपुर: साल 2014 में हुए एक महिला की हत्या मामले में बीते दस सालों से फरार 50 हजार के इनाम आरोपी को उत्तराखंड एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) और कोतवाली रुद्रपुर की संयुक्त टीम ने बिहार के शेखपुरा जिले से गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी बीते कई सालों से बिहार, हैदराबाद, गुजरात और मुंबई में छिपकर रह रहा था. आरोपी पर साल 2014 में उधम सिंह नगर जिले की रुद्रपुर कोतवाली में महिला की हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था.2014 से फरार है आरोपी: एसटीएफ एसएसएपी नवनीत भुल्लर ने इस पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी का नाम अरविंद यादव है. अरविंद यादव के खिलाफ साल 2014 में रुद्रपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था. अरविंद यादव पर आरोप है कि उसने एक महिला की गला दबाकर हत्या की थी. हत्या के बाद आरोपी ने शव को प्लास्टिक की टंकी में छिपाकर दिया था. इस हत्याकांड के बाद से ही आरोपी फरार है. मृतका की मां ने आरोपी अरविंद यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में लगी हुई थी, लेकिन आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था, जिस कारण उसे ट्रेस करना मुश्किल हो रहा था. पकड़े जाने के डर से आरोपी बिहार से भागकर गुजरात, हैदराबाद व मुंबई में छिपकर रह रहा था और कभी कभार रात के समय अपने घर आता था. 2017 में किया गया था इनामी घोषित: पुलिस ने आरोपी के घर की कुर्की कर उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम बदलकर गौरव रख लिया और एक राज्य से दूसरे राज्य में छिपता फिर रहा था. पुलिस ने साल 2017 में आरोपी पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था.उत्तराखंड एसटीएफ भी बीते कई दिनों से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी. इस दौरान उत्तराखंड एसटीएफ को आरोपी की लोकेशन बिहार के शेखपुरा जिले में मिली, जिसके बाद एसटीएफ और रुद्रपुर कोतवाली की संयुक्त टीम को बिहार रवाना किया गया. टीम ने आरोपी को शेखपुरा जिले के अरियारी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन, स्वच्छ व नशामुक्त देवभूमि का किया आह्वान – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…

5 minutes ago

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप पर स्कूल के बाहर हंगामा, शिक्षक ने सोशल मीडिया पर रखा अपना पक्ष – myuttarakhandnews.com

देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…

2 hours ago

रुद्रपुर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर। सितारगंज हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।…

2 hours ago