हरिद्वार (उत्तराखंड) : उत्तराखंड में एक के बाद सड़क हादसों की ख़बर आरही है । ताजा घटना हरिद्वार-लक्सर रोड पर एक प्राइवेट बस के दुर्घनाग्रस्त होने की सूचना मिली है ।हादसे के समय बस में राजस्थान के 50 से ज्यादा तीर्थयात्री सवार थे ।घटना आज शुक्रवार 15 नवंबर को हरिद्वार-लक्सर रोड परश्री सीमेंट फैक्ट्री के पास प्राइवेट बस पेड़ से टकरा गई । बस एक ट्रैक्टर- ट्राली को ओवरटेक करने की कोशिश में नियंत्रण से बाहर हो गयी । उसके बाद बस सीधे पेड़ से टकरा गयी जिससे यात्रियों में चीख पुकार मिल गयी ।हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायल यात्रियों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया ,
कुछ यात्रियों को लक्सर और सुल्तानपुर के सरकारी हॉस्पिटल में भेजा गया । लक्सर सीएचसी प्रभारी नलिन असवाल ने बताया कि आठ घायल यात्रियों का इलाज उनके द्वारा किया गया ।
हादसे में गंभीर रूप से घायल दो तीर्थयात्रियों को लक्सर सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है ।राजस्थान के तीर्थयात्री हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने आए थे,जो गंगा स्नान के बाद प्राइवेट बस से वापस राजस्थान लौट रहे थे ।
Post Views: 2
Post navigation
Anurag Dobhal Case: पहले अपहरण केस में गिरफ्तारी, अब नया मुकदमा दर्ज; यूट्यूबर अनुराग डोभाल…
Uttarakhand Crime: पत्नी की मौत पर घर में पसरा था मातम, तभी कमरे में दूसरी…
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली…
ऋषिकेश। शादियों और पार्टियों के सीजन में अवैध शराब खपाने की तैयारी कर रहे एक…
वनाग्नि की रोकथाम, कार्बन फाइनेंस और पर्यावरण संरक्षण के जरिए ग्रामीण समुदायों की आजीविका सुदृढ़…
बिजली गिरने की भी चेतावनी, बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट के साथ बढ़ेगी…