उत्तराखण्ड को केन्द्र सरकार की बड़ी सौगात- ज्योतिर्मठ पुनर्विकास के लिए 291 करोड़ मंजूर

मुख्यमंत्री धामी ने जताया आभार, बोले— सुरक्षित और सुनियोजित शहर बनेगा ज्योतिर्मठ
देहरादून। केन्द्र सरकार ने उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केन्द्र सरकार ने ज्योतिर्मठ को आपदा से सुरक्षित करने के लिए 291.15 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है।
मुख्यमंत्री ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार ज्योतिर्मठ के सुनियोजित विकास और सुरक्षित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की देवतुल्य जनता के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से न केवल आपदा प्रभावित क्षेत्र को स्थिरता मिलेगी, बल्कि भगवान बदरीविशाल के दर्शनों हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुरक्षित सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, नरसिंह मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।
भू-धंसाव से पुनर्निर्माण तक: कैसे बदलेगा ज्योतिर्मठ
2 जनवरी 2023 को ज्योतिर्मठ में भू-धंसाव के कारण कई घरों और संरचनाओं में दरारें आई थीं, जिससे लगभग 22 प्रतिशत संरचनाएं प्रभावित हुई थीं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की और विशेषज्ञ टीमों द्वारा क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण कराया गया।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर एनडीएमए, यूएसडीएमएम, आईआईटी रुड़की, यूएनडीपी, सीबीआरआई, वाडिया इंस्टीट्यूट और अन्य संस्थानों के विशेषज्ञों की 35 सदस्यीय टीम ने अप्रैल 2023 में क्षेत्र का दौरा किया और पीडीएनए (Post Disaster Need Assessment) किया। इस आकलन में पुनर्निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, सड़क और पुलों जैसी बुनियादी जरूरतों का विश्लेषण किया गया।
सुदृढ़ और सुरक्षित अवसंरचना का होगा निर्माण
उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित योजनाओं में प्रारंभिक चरण में अस्थिर क्षेत्रों को स्थिर करने, जल निकासी और सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने जैसे कार्य शामिल हैं। अलकनंदा नदी के किनारे ‘टो प्रोटेक्शन’, ढलान स्थिरीकरण और जल एवं स्वच्छता से जुड़ी परियोजनाओं की डीपीआर तैयार कर गृह मंत्रालय को भेजी गई थी।
मुख्यमंत्री द्वारा बार-बार किए गए अनुरोधों और गृह मंत्रालय की सिफारिशों के फलस्वरूप यह धनराशि स्वीकृत हुई है। इससे योजनाबद्ध रूप से ज्योतिर्मठ को स्थिर और सुरक्षित बनाया जा सकेगा।
“भगवान बदरीविशाल के कपाट खुलने की पूर्व संध्या पर केन्द्र सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का हार्दिक आभार। ज्योतिर्मठ के सुनियोजित विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। देवतुल्य जनता को भरोसा दिलाता हूं कि एक सुरक्षित, विकसित, सुनियोजित और सुंदर ज्योतिर्मठ शहर का सपना जल्द साकार होगा। इसके लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।”— पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

विशेष रेस्क्यू तकनीक और उपकरणों की मदद से चालक को सुरक्षित निकाला, 108 एंबुलेंस से…

18 minutes ago

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

स्वीकृत मानचित्रों से छेड़छाड़ और बिना अनुमति दुकानों के निर्माण पर प्राधिकरण का शिकंजा, नियमों…

60 minutes ago

उत्तराखंड क्रांति दल ने घोषित किये 16 कैंडिडेट्स, आशीष नेगी को कर्णप्रयाग से टिकट – myuttarakhandnews.com

नेताओं ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी की राजनीतिक दिशा और मुद्दों को भी सामने…

12 hours ago

युवती का तीन साल तक डरा-धमकाकर किया शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

सहसपुर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश…

12 hours ago

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 दरोगा और 6 अपर उपनिरीक्षकों के तबादले – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में…

12 hours ago