Amit Shah Haridwar Visit: अगले साल उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस चुनावी रण में राजनीतिक स्थिरता बीजेपी का अचूक हथियार बनेगी. जिसको लेकर पार्टी ने अभी से रणनीति तैयार कर ली है. 7 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरिद्वार आएंगे. जहां से केंद्रीय गृह मंत्री चुनावी बिगुल फूंकने वाले हैं.
राजनीतिक स्थायित्व को लेकर देंगे संदेशबताया जा रहा है कि सरकार बदलने की चर्चाओं को हवा देकर राज्य को अस्थिरता के दौर की याद दिलाने की कोशिशों पर पार्टी पूरी तरह से विराम लगाने की तैयारी में है. अमित शाह उत्तराखंड में राजनीतिक स्थायित्व को लेकर भी संदेश देंगे. धामी सरकार के चार साल पूरे होने से पहले यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.
धामी सरकार की गिनाएंगे उपलब्धियांअमित शाह के इस दौरे से सीएम धामी के उत्तराखंड चुनाव में पार्टी का चेहरा होने की पुष्टि हो जाएगी. बीजेपी लगातार तीसरी जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में है. जिसमें धामी सरकार की उपलब्धियों को प्रमुखता से गिनवाया जाएगा. आपको बता दें, उत्तराखंड की धामी सरकार को 23 मार्च को चार साल पूरे होंगे, लेकिन इससे 16 दिन पहले ही हरिद्वार में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.
तीसरी बार सत्ता पाने की तैयारीकेंद्र में मोदी सरकार आने के बाद बीजेपी के खाते में ऐसे राज्यों की संख्या बढ़ती जा रही है, जहां पार्टी लगातार दो या तीन विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर चुकी है. हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात में ऐसा ही देखने को मिला है. महाराष्ट्र में लगातार दूसरी बार बीजेपी की सरकार बनी. केंद्र के साथ राज्यों में एंटी इनकंबेंसी को प्रो इनकंबेंसी में बदलने की बीजेपी की रणनीति कामयाब रही है. अब इसी के बलबूते उत्तराखंड में भी तीसरी बार सत्ता पाने की तैयारी पार्टी कर रही है.
जेपी नड्डा दे चुके हैं नेताओं को नसीहतपिछले चार साल के कार्यकाल में कई बार सरकार बदलने की चर्चाएं तेज हुईं, लेकिन सरकार की स्थिरता को लेकर हो रही चर्चाओं पर हाईकमान का सख्त रूख देखने को मिला. ऐसी चर्चाओं को लेकर पिछले शनिवार को बीजेपी की प्रदेश कोर कमेटी की पहली बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी के नेताओं को भी नसीहत दी. अब अमित शाह के उत्तराखंड दौरे से यह साफ हो जाएगा.
पीएम मोदी भी आ सकते हैं उत्तराखंडपिछले कुछ दिनों से अंकिता भंडारी प्रकरण हो या कानून व्यवस्था, या अन्य मुद्दे कांग्रेस एक्टिव है. ऐसे में अमित शाह के दौरे को बीजेपी के चुनावी शंखनाद के साथ धामी सरकार को मजबूती देने के नजरिए से अहम माना जा रहा है. शाह के बाद पीएम मोदी भी उत्तराखंड आ सकते हैं.
नैनीताल: उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गए. इस चुनाव के…
रामनगर में खेलती मासूम पर चढ़ा कूड़ा वाहन, हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश;…
By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 17 Feb: Action on matters relating to enemy…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Feb: The Uttarakhand Government has claimed that, under the…
my uttarakhand news Bureau Roorkee, 17 Feb: The Governor of Uttarakhand, Lt Gen Gurmit Singh (Retd), participated…
my uttarakhand news Bureau Pantnagar, 17 Feb: The Vice-Chancellor of Govind Ballabh Pant University of…