Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड विधानसभा बना दंगल का मैदान: टेबल पटका, माइक तोड़ी, अब रात में डाल दिया डेरा… – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादूनः उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र जारी है. सत्र के पहले दिन विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. यहां तक की सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्षी विधायक वेल तक पहुंच गए और यही नहीं एक विधायक ने सचिव की टेबल तक पटक दी और माइक भी तोड़ दिया. टेबल पटकने से कई सदस्यों का माइक खराब हो गया. यहां तक की सीएम का भी माइक खराब हो गया और उन्हें दूसरे सदस्य की कुर्सी पर जाकर बोलना पड़ा. विपक्ष के हंगामे के चलते विधानसभा को सभापति ने कई बार स्थगित किया. फिर हंगामे के बीच ही कार्यवाही शुरू हो गई. इस दौरान सीएम में 5000 करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट पेश किया.इसके अलावा विपक्ष के विधायक रात भर सदन में डटे रहे. स्पीकर से लेकर मुख्यमंत्री ने विपक्ष के विधायकों से बात की. वहीं विपक्ष अपनी मांग पर अड़ा हुआ है. विपक्ष सूबे की कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा करना चाहता है. इसके अलावा विपक्ष ने मांग किया है कि नैनीताल डीएम का ट्रांसफर किया जाए और एसएसपी को सस्पेंड किया जाए. साथ ही यह भी डिमांड की है कि नेता प्रतिपक्ष समेत अन्य पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए.वहीं विधानसभा सेशन का बुधवार को दूसरा दिन है. बुधवार को धामी सरकार अनुपूरक बजट समेत नौ विधेयक पास कराएगी. बीते मंगलवार को सभी विधेययक टेबल किए गए थे. आज खेल एवं युवा कल्याण, फ़ूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट विभाग से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे. मंत्री रेखा आर्य के पास सभी विभाग हैं. नैनीताल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा पर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस विधायक सुबह से ही भराड़ीसैंण में हंगामा करते हुए दिखाई दिए. वहीं कांग्रेस विधायकों ने देर रात तक विधानसभा परिसर के अंदर धरना जारी रखा है. विधायकों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती है तब तक को धरना प्रदर्शन करते रहेंगे.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

2 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

3 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

7 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

8 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

8 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

10 hours ago