गैरसैंण: उत्तराखंड विधानसभा सत्र का तीसरा दिन आज चल रहा है। सोमवार को सरकार ने वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया था। मंगलवार को सदन में चार अध्यादेश और 11 विधेयक पेश किए गए थे। आज बजट पर चर्चा होगी और कई विधेयक पास किए जाने की संभावना है।
सदन में हलचल:
प्रश्नकाल के दौरान सदन में कई मुद्दों पर तीखी बहस और हंगामा होने की संभावना है। सोमवार को नियम 58 पर चर्चा के दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ था। वहीं, सड़कों पर भी विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया।
आज पास होने वाले 11 विधेयक:
उत्तराखंड कारागार और सुधारात्मक सेवाएं (संशोधन) विधेयक
उत्तराखंड जन विश्वास उपबंधों पर (संशोधन) विधेयक
उत्तराखंड दुकान और स्थापन (रोजगार विनियमन और सेवा शर्त) संशोधन विधेयक
उत्तराखंड माल और सेवाकर (संशोधन) विधेयक
उत्तराखंड उत्तर प्रदेश लोक सेवा (शारीरिक रूप से विकलांग स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों और पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण) (संशोधन) विधेयक
उत्तराखंड भाषा संस्थान (संशोधन) विधेयक
उत्तराखंड देवभूमि परिवार विधेयक
उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग (संशोधन) विधेयक
समान नागरिक संहिता उत्तराखंड (संशोधन) विधेयक
उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक
उत्तराखंड सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक
आज पास होने वाले 4 अध्यादेश:
उत्तराखंड दुकान और स्थापना रोजगार विनियमन और सेवा शर्त संशोधन अध्यादेश
उत्तराखंड जन विश्वास उपबंधों का संशोधन अध्यादेश
उत्तराखंड माल और सेवा कर संशोधन अध्यादेश
उत्तराखंड समान नागरिक संहिता संशोधन अध्यादेश
सरकार के मुताबिक, इन विधेयकों और अध्यादेशों का उद्देश्य राज्य के प्रशासनिक सुधार और जनहित के साथ-साथ व्यापार, शिक्षा और समाजिक सेवाओं में सुधार को गति देना है।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…
देहरादून , ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…
देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…
मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…
ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…