Categories: hindiUttarakhand

ट्रंप की मनमानी से उत्तराखंड पर बुरी मार, निर्यात 20 फीसदी घटा; 1000 से ज्यादा नौकरियां भी गई – myuttarakhandnews.com

देहरादून: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर थोपे गए 50 फीसदी टैरिफ से उत्तराखंड राज्य के उद्योग प्रभावित होने लगे हैं। हैंडीक्राफ्ट, आर्टिफिशियल ज्वैलरी और एग्रो सेक्टर के निर्यात में करीब 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इस वजह से करीब एक हजार श्रमिकों के रोजगार भी प्रभावित हुआ है।
इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से इस संदर्भ में आंकलन रिपोर्ट तैयार की गई है। रिपोर्ट के अनुसार टैरिफ की वजह से हरिद्वार और देहरादून की 25 के करीब यूनिटें सर्वाधिक प्रभावित हुई हैं और उन्हें साल में कुल 200 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है। विदित है कि ट्रंप ने पिछले साल 31 जुलाई को भारत पर टैरिफ लगाया था और उसके बाद से राज्य के निर्यात पर बुरा असर पड़ रहा है।
उत्तराखंड में जिस सेक्टर पर सर्वाधिक असर हुआ है उसमें हैंडीक्राफ्ट और आर्टिफिशियल ज्वैलरी का सेक्टर शामिल है। दून की कुछ इकाइयों में बने हैंडीक्राफ्ट की अमेरिका के बाजार में भारी मांग थी। लेकिन टैरिफ की वजह से यहां के उत्पाद महंगे हो गए हैं जिस वजह से कई इकाइयों को उत्पादन घटाना पड़ गया है। इसके अलावा आर्टिफिशियल ज्वैलरी, एग्रो और फूड प्रोसेसिंग यूनिटों का निर्यात भी प्रभावित हो रहा है।
एक हजार लोगों का गया रोजगारइंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता का कहना है कि टैरिफ की वजह से हरिद्वार और देहरादून के करीब 50 यूनिटें सर्वाधिक प्रभावित हुई हैं। इनमें करीब एक हजार के करीब श्रमिक, कर्मचारियों का रोजगार गया है। निर्यात घटने के बाद इकाइयों में उत्पादन भी गिरा है और अब लोग नए बाजार की तलाश में हैं।
यूरोप के बाजार से उम्मीदअमेरिकी टैरिफ के बाद कारोबारी दुनिया के अन्य देशों में बाजार की तलाश कर रहे हैं। खासकर यूरोप के देशों में कारोबार को बढ़ाने के प्रयास किए जा रहा है। हाल में अमेरिका और यूरोप के बीच तनातनी बढ़ी है। ट्रंप ने यूरोप के देशों पर भी टैरिफ की धमकी दी है। ऐसे में राज्य के उद्यमियों को उम्मीद की किरण नजर आ रही है।
इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ की वजह से राज्य के हैंडीक्राफ्ट, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, एग्रो और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर के निर्यात में 20 फीसदी तक की गिरावट आई है। इसके रिपोर्ट सरकार को देंगे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Purushottam briefs political parties regarding progress on SIR

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 8 Sep: Chief Electoral Officer…

1 minute ago

स्टर्लिंग लेक व्यू सातताल के लॉन्च के साथ स्टर्लिंग ने कुमाऊं सर्किट में किया विस्तार –

  नैनीताल,  भारत की अग्रणी हॉस्पीटेलिटी कंपनियों में से एक स्टर्लिंग हॉलीडे रेसोर्ट्स ने उत्तराखंड में…

8 minutes ago

उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या

38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, आउट ऑफ़ टर्न जॉब…

12 minutes ago

Over 5,000 Women Entrepreneurs Register for ‘BHULI’ Programme

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 8 Aug: Registrations by women entrepreneurs for the Uttarakhand government’s new…

13 minutes ago

पदकवीरों को सरकारी नौकरी की सौगात, आउट ऑफ टर्न जॉब को कैबिनेट की मंजूरी –

देहरादून। उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा…

14 minutes ago