Subscribe for notification

रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड का डंका, झारखंड पर पारी और 6 रन की करारी जीत, पहली बार सेमीफाइनल में जगह – पर्वतजन

देहरादून। रणजी ट्रॉफी मैच में झारखंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड ने पारी और 6 रन से जीत हासिल कर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। उत्तराखंड के गेंदबाजों ने झारखंड को दूसरी पारी में 130 रन पर समेट दिया।
कीनन स्टेडियम जमशेदपुर में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में उत्तराखंड ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए झारखंड को एक पारी और 6 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की। उत्तराखंड के गेंदबाज मयंक मिश्रा और अभय नेगी ने अपनी गेंदबाजी से झारखंड को दूसरी पारी में 130 रनों पर समेट दिया। मयंक मिश्रा ने 5 और अभय नेगी ने 4 विकेट लिये। झारखंड ने पहली पारी में 235 रन और दूसरी पारी में 130 रन बनाए। जबकि उत्तराखंड ने पहली पारी में 371 रन बनाकर तीसरे ही दिन एक पारी और 6 रन से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गयी। अवनीश सुधा ने 64, कुणाल चंदेल ने 68, जगदीश सूचिथ में 70, सौरव रावत ने 32, अभय नेगी ने 46 रनों का योगदान दिया।

Sapna Rani

Recent Posts

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने राज्य में नशे के विरुद्ध कार्रवाई को तेज करने के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने राज्य में नशे के विरुद्ध कार्रवाई को तेज करने…

57 minutes ago