Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन 22 से 27 मार्च तक होंगे। सभी प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी मौजूद रहेंगे। आज मंगलवार को नामांकन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इन कार्यक्रमों में केंद्रीय नेताओ की भी मौजूदगी हो सकती है। हरिद्वार सीट पर 23 मार्च को त्रिवेंद्र सिंह रावत ऑनलाइन नामांकन करेंगे। इसके बाद एक बड़ा कार्यक्रम होगा।22 मार्च अल्मोड़ा23 मार्च हरिद्वार27 मार्च नैनीताल26 मार्च गढ़वाल27 मार्च टिहरी गढ़वालभाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बैठक हुई थी। इस दौरान नामांकन के साथ ही चुनाव प्रचार और बड़े नेताओं की रैलियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान चुनाव प्रचार में तेजी लाने के साथ ही हर वर्ग से संपर्क के निर्देश दिए गए। बैठक में तय हुआ कि चुनाव प्रचार में प्रदेश संगठन के साथ ही बूथ और पन्ना स्तर तक समन्वय बनाने और बूथ स्तर पर छोटी छोटी बैठकों का आयोजन किए जाएंगे।धामी सरकार के दो साल पूरे होने, अगले माह छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर भी निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत होने वाली प्रधानमंत्री व अन्य शीर्ष नेताओं की रैलियों के लिए सभी लोकसभाओं से रिपोर्ट मांगी गई है। मंगलवार को यह सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी जाएगी।सीएम धामी ने कहा कि हम भाग्यशाली थे कि उत्तराखंड पहला राज्य बना जहां समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया गया। राष्ट्रपति ने इस पर अपनी सहमति दे दी। इसे कानून बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इसे देखने के लिए एक समिति का गठन किया गया है।” इसे जमीन पर कैसे लागू किया जाएगा… हम जल्द ही अधिनियम लागू करेंगे।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…
The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…
CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…