Categories: hindiUttarakhand

Uttarakhand Board Results 2025: 19 अप्रैल को आ रहे उत्तराखंड 10th, 12th बोर्ड रिजल्ट, ऑनलाइन ऐसे करें चेक – Uttarakhand

Uttarakhand Board Results 2025: Uttarakhand 10th, 12th board results coming on 19th April, check online like thisइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 19 अप्रैल को आने वाले हैं। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) के रिजल्ट्स के लिए लाखों परीक्षार्थी इंतजार कर रहे हैं। UBSE को उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के नाम से भी जाना जाता है। 19 अप्रैल को बोर्ड अपने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। ये रिजल्ट्स एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिलीज किए जाएंगे जिसके लिए 19 अप्रैल सुबह 11 बजे का समय रखा गया है। रिजल्ट रिलीज होने के बाद परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम ऑनलाइन भी चेक कर पाएंगे। आइए हम आपको स्टेप बाय स्टेप गाइड के माध्यम से बताते हैं कि 19 अप्रैल को UBSE के रिजल्ट्स आप किन-किन तरीकों से चेक कर सकते हैं।उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) के रिजल्ट्स देखने के लिए परीक्षार्थी अपने रोल नम्बर, जन्म तिथि और रजिस्ट्रेशन नम्बर आदि जैसे डिटेल्स भरकर परीक्षा परिणाम घर बैठे चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप नीचे दी गई वेबसाइट्स पर जाकर अपने डिटेल्स भरकर रिजल्ट देख सकते हैं। ये वेबसाइट्स हैं-ubse.uk.gov.inuaresults.nic.inऑनलाइन UBSE रिजल्ट कैसे चेक करेंसबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाएं।विज्ञापनयहां जाने के बाद Board Results पर क्लिक करें।पेज पर आने के बाद अपना रोल नम्बर और कैप्चा कोड लॉगिन विंडो में भर दें।विज्ञापनउसके बाद Get Result पर क्लिक कर दें।जैसे ही क्लिक करेंगे आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखा दिया जाएगा।बोर्ड ने इस साल रिजल्ट्स के लिए खास इंतजाम किए हैं। स्टूडेंट्स स्कूल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अपने रिजल्ट्स चेक कर सकते हैं। इसके अलावा SMS के माध्यम से भी रिजल्ट्स चेक किए जा सकते हैं। Digilocker प्रोसेस के माध्यम से भी परिणाम देखे जा सकेंगे।NDTV वेबसाइट पर जाकर भी केंडिडेट रिजल्ट चेक कर सकते हैं जिसका तरीका हम आपको यहां बता रहे हैं-रिजल्ट चेक करने के लिए आप NDTV के पेज पर जाएं।पेज पर कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं रिजल्ट के लिए स्पेशल टैब मिलेगा।टैब पर क्लिक करके आप दिए गए स्पेस में अपना रोल नम्बर और अन्य डिटेल्स भर दें।सही डिटेल्स भरने के बाद Submit पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखा दिया जाएगा।आपको बता दें कि UBSE ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के बोर्ड एग्जाम 21 फरवरी 2025 से 11 मार्च 2025 तक कंडक्ट किए थे। एग्जाम्स में 2 लाख 23 हजार 403 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। पूरे राज्य में 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। एग्जाम्स में पास होने के लिए विद्यार्थियों को 33 प्रतिशत स्कोर प्रत्येक विषय में करना होता है। इसके साथ ही कक्षा 9 के वार्षिक परिणामों के आधार पर भी आकलन होता है, और कक्षा 9 के क्लास एटेंडेंस भी देखे जाते हैं। 10वीं के इंटरनल और मासिक एग्जाम की भी भूमिका इनमें होती है।जो परीक्षार्थी परीक्षा परिणामों से संतुष्ट नहीं होते हैं, वे री-चैकिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं। रिजल्ट आने के 21 दिनों के भीतर यह आवेदन दिया जा सकता है। री-चेकिंग के रिजल्ट जुलाई 2025 के अंत तक घोषित किए जाएंगे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई…

6 minutes ago

वन संरक्षण के लिए स्थानीय लोगों को मिले प्राथमिकता : सुबोध –

  देहरादून , । उत्तराखंड के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा…

40 minutes ago

उत्तराखंड: प्रदेश में 24 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की तैयारी, जल्द होगा ग्राउंडिंग समारोह – myuttarakhandnews.com

उद्योग सचिव विनय शंकर पांडे ने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन से 1.01 लाख करोड़…

42 minutes ago

MDDA notices cause stir in Mussoorie’s tourism sector

my uttarakhand news Bureau  MUSSOORIE, 16 Oct: Following Supreme Court directives to halt commercial activities…

1 hour ago

Former DGP’s daughter, IPS Kuhoo Garg, wins the prestigious ‘Sword of Honour’

my uttarakhand news Bureau  Hyderabad, 17 Oct: Kuhoo Garg, a 2024-batch Indian Police Service (IPS)…

1 hour ago