Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

उत्तराखंड :स्कूल से घर लौट रहे भाई-बहन पर ततैयों ने किया हमला, एक मासूम की मौत, एक की हालत गंभीर – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Uttarakhand: Brother and sister returning home from school were attacked by wasps, one innocent died, one is in critical condition

Latest posts by Sapna Rani (see all)उत्तरकाशीः उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के मांडिया गांव में स्कूल से वापिस लौटते समय दो भाई-बहन पर ततैयों ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना की जानकारी परिजनों को मिलने पर दोनों घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने 4 वर्षीय रिहान को मृत घोषित कर दिया। जबकि 12 वर्षीय रिया की हालत गंभीर बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को मांडिया गांव का निवासी राजकुमार अपने दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ कर गए थे। वहीं, स्कूल में छुट्टी के बाद रोजाना की तरह दोनों भाई बहन घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच स्कूल के समीप एक पेड़ पर लगा ततैयों का छत्ता किसी के द्वारा छेड़ने पर हिल गया। इस दौरान वहां से निकल रहे भाई-बहन पर ततैयों ने जमकर हमला कर दिया। इसके साथ ही दोनों बच्चों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। इस घटना में दोनों बच्चें गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद आसपास के लोगों ने बच्चों के घायल होने की सूचना उनके परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रिहान को मृत घोषित कर दिया।वहीं, इस मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य रजन लाल ने कहा कि दोनों बच्चों को पिता के द्वारा स्कूल में छोड़ा गया था। स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौटते समय यह घटना हुई है। इसके अतिरिक्त घटना से परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया है।

Exit mobile version