Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक खत्म! 12 प्रस्ताव आए सामने, सरकार ने लिए ये अहम फैसले – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादूनः उत्तराखंड कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। बैठक में 12 प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लगी है। जिसमें शहरी विकास विभाग में 800 से ज्यादा पर्यावरण मित्रों को मृतक आश्रित में शामिल किया जाएगा। पुराने वाहनों को सीएनजी में तब्दील करने को लेकर कैबिनेट में निर्णय लिया गया। वहीं, गाड़ी को स्क्रैप करने के बाद सेमी अकाउंट से धन राशि का लाभ मिलेगा।बैठक में हाइब्रिड गाड़ियों को टैक्स में छूट देने का अहम फैसला लिया गया है। सभी प्राइवेट गाड़ियों में उत्तराखंड में छूट मिलेगी। इसके अलावा बैट्री प्लस पैट्रोल गाड़ियों में छूट मिलेगी। कार्मिक विभाग के तहत वर्दी धारक पदों की अलग-अलग परीक्षा होती थी। लेकिन, अब वर्दी धारी या कांस्टेबल के लिए एक ही परीक्षा होगी। सब इंस्पेक्टर की भी एक ही भर्ती परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा एक ही होगी। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग के ढांचे में बदलाव किया गया है। 15 और नए पदों को मंजूरी मिली है। मानव अधिकार आयोग में भी 12 पद नए सूचित किए गए है।पर्यटन विभाग के 4 प्रस्तावों पर भी सरकार की मुहर लगी है। बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत 4 काम सीएसआर के तहत कराने को मंजूरी सीएसआर फंड के तहत काम नहीं हुआ तो फिर प्रदेश या केंद्र सरकार काम कराएगी। शेष मित्र लोटस वॉल बद्रीनाथ के लेख फ्रंट,अराइवल प्लाजा ट्री एंड रिवर्स कल्चर, सुदर्शन चक्र का कल्चर के काम होने है। Ops की तर्ज पर एनपीएस में भी पुरानी सेवा को देखते हुए ग्रेच्युटी बढ़ेगी। 

Exit mobile version