Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

Uttarakhand Chardham Yatra: जानिए इस बार कितने लाख श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा! – पर्वतजन

उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2025 अब समापन की ओर है। इस बार यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। गंगोत्री, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने तक दर्शन करने वालों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच जाएगी।
22 अक्तूबर को गंगोत्री धाम के कपाट विधि-विधान से बंद होंगे। इसके बाद मां गंगा की डोली शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा गांव के लिए रवाना होगी। वहीं केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्तूबर को शीतकालीन अवधि के लिए बंद किए जाएंगे।
चारधाम यात्रा की शुरुआत इस साल 30 अप्रैल को हुई थी जब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भक्तों के लिए खोले गए। इसके बाद 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ यात्रा पूरी तरह शुरू हो गई थी।

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 21 अक्तूबर तक 49.30 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। अब जबकि अंतिम दिनों में भी हर दिन लगभग 10 से 11 हजार तीर्थयात्री धामों में दर्शन कर रहे हैं, अनुमान है कि कुल संख्या 50 लाख से अधिक हो जाएगी।
इस रिकॉर्ड संख्या ने एक बार फिर साबित किया है कि उत्तराखंड का चारधाम यात्रा सर्किट देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के भक्तों के लिए भक्ति, श्रद्धा और आस्था का केंद्र बना हुआ है।

Exit mobile version