उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2025 तैयारियों की समीक्षा

यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की बैठक 5 अप्रैल को
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियों की समीक्षा हेतु चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की बैठक कल 5 अप्रैल शनिवार दिन 12 बजे से यात्रा प्रशासन एवं नियंत्रण संगठन यात्रा ट्रांजिट कैंप सभागार निकट रोडवेज बस स्टैंड ऋषिकेश में शुरू होगी प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वृहत्त स्तर पर चारधाम यात्रा तैयारियों के निर्देश दिये है वहीं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया है कि इस बार अभी तक 12 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने चारों धामों के लिए आनलाइन पंजीकरण कर लिया है।
चारधाम यात्रा की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने तथा आगामी उत्तराखंड चार धाम यात्रा की वृहत्त तैयारियों की समीक्षा के लिए चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन अध्यक्ष/ आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हो रही है इससे पहले बीते 5 फरवरी को चारधाम यात्रा की बैठक आयोजित हुई थी।
चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के विशेष कार्याधिकारी तथा अपर आयुक्त गढ़वाल उत्तम सिंह चौहान के हवाले से यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के निजी सचिव एके श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी है। कहा कि सभी अधिकारियों से यथासमय बैठक में उपस्थित होने तथा पिछली यात्रा बैठक के बाद की प्रगति आख्या की अपेक्षा की गयी है।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि बैठक में पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, पर्यटन विकास परिषद, बीआरओ, एनएच, परिवहन,स्वास्थ्य,पावर कार्पोरेशन ,संचार,खाद्य, जल संस्थान,जीएमवीएन, श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर, समिति (बीकेटीसी ),गुरुद्वारा हेमकुंट, नगरनिगम ऋषिकेश,पंचायती राज, उरेडा,संयुक्त रोटेशन, शुलभ इंटरनेशनल सहित चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागों के शीर्ष अधिकारी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
यहां यह भी उल्लेखनीय हैइस यात्रा वर्ष 30 अप्रैल से उत्तराखंड चार धाम यात्रा शुरू हो जायेगी।श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 4 मई है श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई तथा अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को श्री गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुल रहे है तथा गुरु द्वारा श्री हेमकुंट साहिब के कपाट 25 मई को खुल रहे है।इसी संदर्भ में चारधाम यात्रा की तैयारियों शुरू हो चुकी है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…

50 minutes ago

बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया इस्तेमाल – myuttarakhandnews.com

बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया…

56 minutes ago

Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital ramnagar dowry death case kohinoor | my uttarakhand news

Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital…

57 minutes ago

रेखा आर्या-गिरधारी लाल साहू मामले में धामी की अपील, आरोप नहीं जांच के आधार पर हो फैसला – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच…

1 hour ago

उत्तराखंड सचिवालय में महिला अधिकारी से संविदा कर्मी द्वारा छेड़छाड़ का आरोप, – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड सचिवालय में महिला अधिकारी से संविदा कर्मी द्वारा छेड़छाड़ का आरोप,कर्मचारियों ने आरोपी को…

1 hour ago