उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया रेंजर्स ग्राउण्ड, देहरादून में चल रहे इण्डो नेपाल अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला व पर्यटन महोत्सव का शुभारंभ – myuttarakhandnews.com

देहरादून :आज 21मार्च 2025 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के रेंजर्स ग्राउण्ड, में कंचनपुर उद्योग वाणिज्य संघ द्वारा आयोजित इण्डो नेपाल अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला तथा पर्यटन महोत्सव में प्रतिभाग किया ।
जहाँ दीप प्रज्वलित कर उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया व भारत और नेपाल के स्थानीय उत्पादों पर आधारित स्टालों का भी अवलोकन भी किया ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह महोत्सव, भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंधों को बढ़ाएगा।बताते चले कि नेपाल और भारत की परंपराये ,रहन शहन व भौगोलिक परिस्थितियों में बहुत समानता है ।
इस प्रकार के प्रोग्राम दोनों देशों के मित्रवत संबंधों को संजोए रखने के लिए आवश्यक है ।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों से धार्मिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक और रोटी-बेटी का संबंध रहा है। जब जब प्रभु श्रीराम और माता सीता को याद किया जाएगा, तब-तब भारत और नेपाल के संबंधों का उल्लेख भी अवश्य होगा।
इस अवसर पर राजेंद्र सिंह रावल (पूर्व मुख्यमंत्री सुदूर पश्चिम प्रदेश, नेपाल ), पीतांबर जोशी (अध्यक्ष कंचनपुर उद्योग वाणिज्य संघ), विधायक खजान दास, दिवान सिंह बिष्ट , विक्रम धामी ,प्रकाश रावल, जानकी कुंवर एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Dr Ambedkar Chair, Doon Varsity, & VCSGUUHF organise seminar

Dr Ambedkar’s vision for Agriculture, Land Reforms, and Rural Development discussed By OUR STAFF REPORTER…

9 minutes ago

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

4 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

4 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

9 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

9 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

9 hours ago