Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार, स्थानीय निकायों और प्रदेश सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए दीपावली से ठीक पहले एक खुशखबरी आई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक बड़ी सौगात देते हुए डीए को 3 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है. उत्तराखंड के अलावा देश के कई राज्यों में डीए में वृद्धि करने की घोषणाएं की जा चुकी हैं. दीपावली से ठीक पहले डीए में बढ़ोतरी और उसका भुगतान अक्टूबर माह के वेतन में किए जाने की घोषणा से लाखों पात्र कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है.
बढ़ा हुआ डीए अक्टूबर माह के वेतन में लगकर आएगाप्रदेश सरकार ने डीए में जो बढ़ोतरी की है, उससे उत्तराखंड सरकार के कर्मचारियों, स्थानीय निकायों व प्रदेश सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ होगा. डीए में हुई बढ़ोतरी का प्रभाव इन कर्मचारियों के अक्टूबर माह के वेतन पर दिखेगा. वेतन में हुई बढ़ोतरी को 1 जुलाई 2025 से लागू माना जाएगा और अक्टूबर के वेतन में इसका भुगतान किया जाएगा, तो नवंबर में इन कर्मचारियों को बढ़ी हुई धनराशि मिल जाएगी.
उत्तर प्रदेश सरकार ने भी 3 प्रतिशत बढ़ाया था डीएउत्तराखंड के मुख्यमंत्री की घोषणा से दो दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी यूपी के करीब 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया था. यूपी में भी यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से ही लागू की गई है.
बिहार, गुजरात समेत अनेक राज्यों में डीए में बढ़ोतरीडीए में बढ़ोतरी की घोषणाएं केवल उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में ही नहीं की गई हैं, बल्कि ओडिषा और कर्नाटक में भी ऐसी घोषणाए की गई हैं. ओडिषा में पात्र कर्मचारियों के लिए डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, तो कर्नाटक में डीए में 2 फीसदी की वृद्धि की गई है. इन दोनों राज्यों के अतिरिक्त बिहार, झारखंड, गुजरात, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी डीए बढ़ाए जाने की घोषणाएं की जा चुकी हैं. इससे लाखों पात्र कर्मचारियों को फायदा मिलेगा.
चंपावत में 21 फरवरी को होगा रोजगार मेला, 4000 युवाओं को मिलेंगी नौकरियां | Champawat…
Ramnagar News: टीन शेड में पढ़ते बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल, करणी सेना ने…
Forest Fire Alert: नैनीताल और हल्द्वानी में आपात प्रतिक्रिया की मॉक टेस्टिंग, यहां जाने पूरी…
नैनीताल: उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गए. इस चुनाव के…
रामनगर में खेलती मासूम पर चढ़ा कूड़ा वाहन, हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश;…
By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 17 Feb: Action on matters relating to enemy…