Categories: hindiUttarakhand

कारगिल विजय दिवस पर उत्तराखंड CM का बड़ा ऐलान, ‘शहीदों के परिजनों को 10 की जगह मिलेंगे 50 लाख’ – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून : Kargil Vijay Diwas 2024: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान किया है कि शहीदों के परिजनों को मिलने वाली राशि को 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 50 लाख रुपए किया जाएगा. करगिल दिवस की रजत जयंति पर सीएम धामी ने यह बड़ी घोषणा की है. इसके साथ ही पुष्कर सिंह धामी ने और भी ऐलान किए हैं. उन्होंने घोषणा की है कि अब शहीदों के परिजन सरकारी नौकरी के लिए 2 साल नहीं, बल्कि 5 साल तक आवेदन कर सकते हैं.दरअसल, आज सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में कारगिल विजय दिवस की पच्चीसवीं वर्षगांठ पर दुश्मनों को परास्त कर कारगिल की चोटी पर तिरंगा लहराने वाले अमर सपूतों को याद किया. इस मौके पर सीएम ने कहा प्रदेश सरकार सैनिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह से समर्पित है.पत्नी के साथ माता-पिता को भी लाभसीएम धामी ने अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम साथ दुश्मनों को परास्त कर कारगिल की चोटी पर तिरंगा लहराने वाले अमर सपूतों को याद करते हुए कहा,’सैनिकों को मिलने वाली अनुदान राशि पर कोई मतभेद नहीं होगा. उनके माता-पिता और पत्नी को भी इसका लाभ मिले इस पर हम काम कर रहे हैं.’आश्रितों को नौकरियों में भी सुविधासीएम धामी ने आगे बताया कि शहीदों के आश्रितों को अभी तक जिलाधिकारी कार्यालय में समूह ग और घ के पद रिक्त होने पर ही नियुक्ति मिलती थी, लेकिन अब अन्य विभागों में भी उक्त समूह के पदों पर रिक्तियां दी जाएंगी. सैनिक कल्याण विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों को उपनल कर्मियों के समतुल्य अवकाश दिया जाएगा.उत्तराखंड के 75 जवान हुए थे शहीदकारगिल विजय दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने कहा,’कारगिल युद्ध पर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर बलिदानियों को शत्-शत् नमन. आप सदैव हमारे स्मरणों में जीवित रहेंगे. कारगिल की विजय गाथा उत्तराखंड के वीर जवानों की चर्चा के बिना पूरी नहीं होती. इस युद्ध में वीर भूमि के 75 जवान शहीद हुए थे. युद्ध में हमारे वीर जवानों ने दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए थे. भारत की सेना विश्व की सबसे सशक्त सेनाओं में से एक है. कारगिल के युद्ध को भारतीय सेना ने जहां जीता वहीं तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में टेबल पर भी हमने यह युद्ध जीता.’

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

देहराखास में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील, डोईवाला के फतेहपुर माजरीग्रांट में प्राधिकरण की कार्रवाई देहरादून-…

56 minutes ago

त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव

स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित किए जाएँ कोल्ड स्टोरेज कोल्ड स्टोरेज संचालन के…

1 hour ago

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट

हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा   मुख्यमंत्री…

2 hours ago

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद

ऋषिकेश। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

2 hours ago

उत्तराखंड में बिन बुलाया मेहमान बना मगरमच्छ, गेट के बाहर कर रहा था इंतजार, मची अफरातफरी – myuttarakhandnews.com

पहाड़ी इलाकों में जानवरों का यूंहीं टहलते हुए दिख जाना शहरी इलाकों की तुलना में…

8 hours ago

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक की मौत, दूसरा का कटा पैर – myuttarakhandnews.com

रामनगर:नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास एक भीषण सड़क हादसा…

8 hours ago