Categories: hindiUttarakhand

प्रदेश अध्यक्ष के साथ उत्तराखंड कांग्रेस ने बदले 12 जिलों और 15 शहरों के अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून: प्रदेश नेतृत्व में बदलाव के साथ ही कांग्रेस ने जिला एवं शहर कमेटियों के प्रमुख भी बदल दिए हैं. नए जिला और शहर प्रेसिडेंटों के नामों की घोषणा कर दी गई है. देहरादून को छोड़कर 12 जिलों और प्रमुख शहरों को मिलाकर 27 अध्यक्षों की घोषणा की गई है.
कांग्रेस ने नए जिला और शहर अध्यक्षों की घोषणा की: गणेश गोदियाल को कांग्रेस ने अपना नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. गोदियाल की उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में ये दूसरी पारी होगी. इसके साथ ही उनकी जिलों और शहरों की टीम भी घोषित कर दी गई है. भूपेंद्र सिंह भोज को अल्मोड़ा जिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है. अर्जुन चंद्र भट्ट को बागेश्वर जिले की कमान सौंपी गई है.
चमोली, चंपावत, नैनीताल और हरिद्वार में ये बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष: सुरेश डिमरी चमोली जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए हैं. चिराग सिंह फर्त्याल को चंपावत जिले का कांग्रेस प्रेसिडेंट बनाया गया है. हरिद्वार जिले में कांग्रेस की कमान बालेश्वर सिंह को सौंपी गई है. राहुल छिमवाल को नैनीताल जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है.
कांग्रेस जिलाध्यक्षों और नगर अध्यक्षों की सूचीउत्तराखंड के वीवीआईपी जिले में ये बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष: विनोद सिंह नेगी उत्तराखंड के वीवीआईपी जिले पौड़ी गढ़वाल में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष होंगे. मुकेश पंत को पिथौरागढ़ जिले का कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है. कुलदीप कंडारी रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए हैं. मुराली लाल खंडवाल टिहरी गढ़वाल जिले में कांग्रेस की कमान संभालेंगे. हिमांशु गाबा को उधम सिंह नगर जिले का कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है. प्रदीप सिंह रावत उत्तरकाशी जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए हैं.
जसविंदर गोगी बने देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष: इसके अलावा शहरों और नगरों के कांग्रेस अध्यक्ष भी बनाए गए हैं. उत्तम असवाल को देवप्रयाग का कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है. जसविंदर सिंह गोगी को देहरादून सिटी का कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है. संजय किशोर पछवादून के कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. मोहित उनियाल परवादून के कांग्रेस अध्यक्ष होंगे.
ये बने हल्द्वानी, काशीपुर और रुद्रपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष: गोविंद सिंह बिष्ट हल्द्वानी शहर के कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए हैं. अलका पाल काशीपुर शहर की कांग्रेस अध्यक्ष बनाई गई हैं. ममता रानी रुद्रपुर महानगर की कांग्रेस अध्यक्ष होंगी. मनोहर सिंह टोलिया डीडीहाट शहर के कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं. हरिद्वार महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग बनाए गए हैं. विकास नेगी कोटद्वार कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं. मीना देवी को कोटद्वार शहर का कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है.
दीपक किरोला और राजेंद्र कुमार चौधरी भी बने कांग्रेस नगर अध्यक्ष: दिनेश चौहान पुरोला के कांग्रेस अध्यक्ष होंगे. दीपक किरोला को रानीखेत का कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है. फुरकान अहमद रुड़की कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए हैं. राजेंद्र कुमार चौधरी रुड़की शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं. इस तरह ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के 13 में से 12 जिलों और शहरों में कुल 27 अध्यक्ष बनाए हैं. देहरादून जिले में अभी कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की गई है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

4 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

4 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

4 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

6 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

7 hours ago