Categories: hindiUttarakhand

चुनाव से ठीक पहले दो खेमों में बंटी उत्तराखंड कांग्रेस! हरीश रावत की यात्रा से दिग्गज नेताओं ने बनाई दूरी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत अपनी धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा को जारी रखते हुए हाईकमान को सीधे तौर पर चुनौती दे चुके हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी हरदा को अपना अलग से कैंपेन न करने को कहा था। अब हरदा हाईकमान के सभी सवालों के जवाब देने सात अक्तूबर को दिल्ली आएंगे।
हरीश रावत की यात्रा अब हरिद्वार से उधमसिंह नगर पहुंच चुकी हैं। इस यात्रा में हरीश रावत के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत आधा दर्जन विधायक भी मौजूद हैं। जिससे कांग्रेस के अंदर अब दो गुट खुलकर सामने आ रहे हैं। एक गुट जो हरदा के साथ यात्रा में है और दूसरा गुट प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री हरक सिंह और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ ही वो सभी विधायक हैं जो हरदा की यात्रा से दूरी बनाए हुए हैं।
अलग-अलग कैंपेन को बर्दाश्त नहींबता दें कि पहले प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने हरीश रावत को चिट्ठी लिखकर यात्रा रोकने की सलाह दी। इसके बाद के.सी. वेणुगोपाल ने हरीश रावत से हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी अलग-अलग कैंपेन को बर्दाश्त नहीं करेगी। केवल वही सामूहिक कार्यक्रम होंगे जिनकी योजना पार्टी संगठन ने बनाई है। उन्होंने कहा कि हमारे कैंपेन उत्तराखंड के सभी नेताओं के साथ मिलकर, पूरी तरह से कांग्रेस के बैनर तले और मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जाएंगे, जिनका एकमात्र मकसद पार्टी की जीत सुनिश्चित करना होगा।
जानकारों का कहना है कि हरीश रावत धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा के जरिए हाईकमान को एक बार फिर अपनी ताकत का एहसास कराना चाहते हैं। लंबे समय से हरदा संगठन से काफी दूरी बनाए हुए हैं। हरीश रावत की इस यात्रा में प्रीतम सिंह का उनके साथ होना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती हो सकती है। हरदा पहले ही हरिद्वार से टिकट मांगकर पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर चुके हैं अब यात्रा के जरिए हाईकमान के मना करने पर भी वे यात्रा निकाल रहे हैं।
अब सबकी नजर हरीश रावत की दिल्ली यात्रा पर टिक गई हैं, जिसके बाद हरदा की यात्रा को लेकर क्या निर्णय होता है, ये भी साफ होगा। हालांकि ये माना जा रहा है कि हरीश रावत इस समय पूरी ताकत झौंक चुके हैं और आने वाले समय में संगठन के समानांतर नई चुनौती खड़ी कर सकते हैं, जो कि चुनाव में भी कांग्रेस के लिए चेलेंज होगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

9 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

10 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

10 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

10 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

11 hours ago