उत्तराखण्ड कांग्रेस का ईडी व सीबीआई के दुरुपयोग पर जोरदार प्रदर्शन

दून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी कार्यालय का घेराव किया, गिरफ्तारी दी
देहरादून। केन्द्र की मोदी सरकार पर अपने पूंजीपति साथी अडानी को संरक्षण दिये जाने एवं विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ केन्द्रीय जांच एजेंसियों (ईडी, सीबीआई, आइटी, आदि) का लगातार दुरूपयोग किये जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा आज पूरे देश में धरना-प्रदर्शन आयोजित किये गये।
कार्यक्रम के तहत गुरुवार को उत्तराखण्ड राज्य की राजधानी देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से क्रास रोड़ स्थित ईडी कार्यालय तक विशाल विरोध-प्रदर्शन के साथ जुलूस निकालते हुए ईडी कार्यालय घेराव किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज प्रातः 11ः00 बजे हजारों की संख्या में प्रदेशभर से आये कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में एकत्र हुए जहां से जुलूस के साथ नारेबाजी करते हुए एस्लेहॉल चौक, गांधी पार्क, घंटाघर, दर्शन लाल चौक होते हुए ईडी कार्यालय पहुंचे जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन के साथ ईडी कार्यालय का घेराव किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा अपने पूंजीपति सहयोगी अडानी एवं सेबी के साथ मिलकर किये गये देश की जनता की गाडी कमाई के अरबों रूपये के घोटाले का हिंडनबर्ग ने चौंकाने वाला खुलासा किया है उससे मोदी-अडानी गठजोड़ का भंडा फोड हो चुका है।
कांग्रेस पार्टी केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा जनता के पैसे को अपने पूंजीपति साथियों पर लुटाये जाने का पुरजोर विरेाध करती है तथा मांग करती है कि मोदी-सेबी-अडानी घोटाले की जांच के लिए जे.पी.सी. का गठन किया जाय।
उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करने पर केन्द्रीय जांच ऐजेंसियों का दुरूपयोग विपक्षी दल के नेताओं के परेशान करने के लिए किया जा रहा है उससे इन जांच ऐजेंसियों की निष्पक्षता एवं कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार द्वारा अपने सहयोगी पूंजीपतियों को दिये जा रहे संरक्षण एवं केन्द्रीय जांच ऐजेंसियों के विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ किये जा रहे लगातार दुरूपयोग की कांग्रेस पार्टी कठोर शब्दों में निन्दा करती है।
करन माहरा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने अपने पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल में जिस प्रकार देश की जनता को अपनी हिटलरशाही से प्रताडित किया उसका जवाब देशवासियों ने देशभर में भाजपा के खिलाफ मतदान के रूप में दिया। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर मोदी सरकार के पिछले दो कार्यकालों से महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर रही है। आम जरूरत की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं तथा आम आदमी को दो जून की रोटी के लिए संघर्ष करना पड रहा है। देश में बेरोजगारों की फौज दिन प्रति दिन बढती जा रही है। अग्निवीर जैसी योजना लागू कर देश के नौजवानों का भविष्य चौपट करने का काम किया है। देश के किसानों को अपनी जायज मांगों के लिए खेती का काम छोड कर सडकों पर उतरना पड़ रहा है किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम नहीं मिलने के कारण कर्ज में डूबा किसान आत्म हत्या को मजबूर हो रहा है। वहीं दूसरी ओर नरेन्द्र मोदी सरकार अपने पूंजीपति मित्रों का हजारों करोड़ रूपये मॉफ कर इसका बोझ देश की आम जनता पर डालने का काम कर रही है जिसका जीता-जागता उदाहरण हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में हुए हजारोड़ रूपये के घोटाले सेप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि मोदी सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल मे महिलाओं के साथ हो रही सामूहिक बलात्कार, हत्या की घटनाओं ने पूरी मानवजाति को शर्मसार किया है।

अंकिता भण्डारी हत्याकांड, कोलकत्ता में महिला चिकित्सक के साथ भीवत्स बलात्कार व हत्या की घटना, उत्तराखण्ड के रूद्रपुर में महिला नर्स की बलात्कार के बाद नृशंस हत्या, देहरादून के आइएसबीटी में पंजाब से आई युवती के साथ बलात्कार जैसी रोज घट रही घटनाओं से मोदी सरकार का बेटी पढाओ-बेटी बचाओ का नारा जुमला साबित हो रहा है। महिलाओं पर रोज-रोज बढते अत्याचार एवं सामूहिक बलात्कार जैसी घटनाओं से महिलायें अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। किसान अपनी जायज मांगों के लिए आन्दोलन कर रहा है तथा उसे कीलों पर चलाया जा रहा है। बेरोजगार नौजवान रोजगार की मांग कर रहा है परन्तु केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा धर्म एवं जाति के नाम पर जनता को भ्रमित कर केवल अपने पूंजीपति साथियों का पोषण किया जा रहा है।
ईडी कार्यालय में घेराव एवं प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में सामूहिक गिरफ्तारी दी । सभी कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, डॉ हरक सिंह रावत, नवप्रभात, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, महेन्द्र सिंह पाल, पूर्व विधायक राणजीत सिंह रावत, जोत सिंह गुनसोला, राजकुमार, महामंत्री विजय सारस्वत, राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, लालचन्द शर्मा, ललित फर्स्वाण, राजपाल बिष्ट, जयेन्द्र रमोला, राजवीर सिंह, महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, युवा अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, राजीव महर्षि, याकूब सिद्धिकी, गोदावरी थापली, जिला एवं महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, मोहित उनियाल, अमन गर्ग, राजेन्द्र चौधरी, राजीव चौधरी, मनीष राणा, दिनेश चौहान, भूपेन्द्र भोज, दीपक किरोला, भगत सिंह डसीला, मुकेश नेगी, राहुल छिमवाल, गोविन्द सिंह बिष्ट, उत्तम असवाल, विनोद नेगी, विनोद डबराल, कुंवर सजवाण, दीपक लुंठी, राकेश राणा, मुशर्रफ हुसैन, सी.पी. शर्मा, हिमांशु गाबा, लालचन्द शर्मा, डॉ0 प्रतिमा सिंह, सुनीता प्रकाश, अरूण कुमार शर्मा, बीना जोशी, सोनिया आनन्द, गरिमा दसौनी, रामबाबू मिश्रा, शेखर जोशी, अनुपम शर्मा, संदीप सहगल, राजकुमार शर्मा, सुनित राठौर, संदीप चमोली, राजेश चमोली, गिरीश पपनै, नवनीत सती, दर्शन लाल, शीशपाल सिंह बिष्ट, अमरजीत सिंह, अवधेश पंत, महेन्द्र सिंह नेगी, पिया थापा, हेमा पुरोहित, आशीष नौटियाल, विनय सारस्वत, मोहन काला, पुष्पा पंवार, चन्द्रकला नेगी, उर्मिला थापा, अनुराधा तिवारी, अनिल नेगी, संजय कद्दू, धनीलाल शाह, अभिनव थापर, विशाल मौर्य, मामोहन मल्ल, दीप बोहरा, डॉ0 प्रदीप जोशी, आनन्द बहुगुणा, राजवीर खत्री, सुलेमान अली, नवीन रमोला, सलीम खान, विरेन्द्र पंवार, अर्जुन पासी, मो0 फारूख, आलोक मेहता, सज्जाद अंसारी, रॉबिन त्यागी, अनूप कपूर, सुशील राठी, अनुराग मित्तल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

1 hour ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

1 hour ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

2 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

2 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

5 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

5 hours ago