दिल्ली बम धमाके में उत्तराखंड कनेक्शन : दून के डॉक्टर और पिथौरागढ़ की महिला का मास्टरमाइंड से संपर्क – पर्वतजन

देहरादून। दिल्ली धमाके की जांच में अब उत्तराखंड का लिंक भी सामने आया है। जांच एजेंसियों को पता चला है कि इस मामले के मुख्य आरोपी डॉ. उमर नदीम के संपर्क में देहरादून का एक चिकित्सक और पिथौरागढ़ की एक महिला थे। एसटीएफ और इंटेलिजेंस जब दोनों से संपर्क करने पहुँचीं, तब तक ये अपनी लोकेशन बदल चुके थे।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी डॉ. उमर की कॉल डिटेल में उत्तराखंड के इन दोनों नंबरों का रिकॉर्ड मिला। यूपी एटीएस ने इसकी जानकारी उत्तराखंड पुलिस को दी, जिसके बाद टीमें सक्रिय हो गईं। देहरादून निवासी डॉक्टर अस्पताल प्रबंधन से जुड़ा है, जबकि महिला एक निजी कंपनी में नौकरी करती है।
जांच में सामने आया कि देहरादून का डॉक्टर अपनी बीमार पत्नी के साथ कुछ समय पहले ही फरीदाबाद शिफ्ट हो चुका है। टीम जब उसके देहरादून स्थित घर पहुंची, तो यही जानकारी मिली। इसके बाद जांच दल फरीदाबाद रवाना हुआ।

पिथौरागढ़ की महिला भी आई रडार पर, प्लेसमेंट एजेंसी में करती थी काम
सूत्रों का कहना है कि संबंधित महिला पहले पिथौरागढ़ में एक प्लेसमेंट एजेंसी से जुड़ी थी। संदेह है कि नौकरी की जरूरत के लिए ही उसका संपर्क डॉ. उमर से हुआ। दोनों के बीच कॉल और मैसेज का आदान–प्रदान जांच में सामने आया है। वर्तमान समय में वह नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत बताई जा रही है।
कड़ी निगरानी में एजेंसियां, पुलिस अलर्ट मोड पर
उच्चाधिकारियों ने उत्तराखंड पुलिस को और अधिक सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। टीमें लगातार इनपुट जुटा रही हैं और आरोपी से जुड़ाव के हर पहलू की जांच चल रही है। अभी तक किसी तरह का ठोस लिंक नहीं मिला है, लेकिन हर नई जानकारी के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।
सूत्र यह भी बताते हैं कि दोनों व्यक्तियों का डॉ. उमर से बीते दो वर्षों से कोई प्रत्यक्ष संपर्क नहीं था।

Sapna Rani

Recent Posts

ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी

वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…

5 hours ago

हिंदुस्तान जिंक की सखी माइक्रोएंटरप्राइज से महिलाओं की आय में 43 प्रतिशत की वृद्धि –

 पंतनगर, । कुछ वर्षो पहले तक मंजू देवी का जीवन अनिश्चितताओं से भरा था। वर्ष…

7 hours ago

भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक…

8 hours ago

उमेश कुमार के इस्तीफे के ऐलान से प्रदेश की सियासत गरमाई –

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर विधायक उमेश कुमार के एक ऐलान ने नई हलचल…

8 hours ago

यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह का समापन, 5,129 विद्यार्थियों को मिली डिग्री –

 126 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित, 15 गोल्ड और 82…

8 hours ago