Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड: पहाड़ से मैदान तक झमाझम बरसे बदरा, 9 जिलों में भीषण बारिश की चेतावनी जारी – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदान तक शनिवार को झमाझम बारिश हुई। देहरादून में भी शनिवार को कई इलाकों में सुबह से लेकर शाम तक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में मानसून की बारिश तेज होने वाली है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।देहरादून और नैनीताल में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा सभी जनपदों में बिजली चमकने, तेज बारिश और 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया।ये भी पढ़ें:योग नीति लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड, बनेंगे 5 नए योग हबदून में शनिवार को बारिश और उमस के बीच तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। पंतनगर में तापमान 35, मुक्तेश्वर में 22.4, नई टिहरी में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश भागों में दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंच गया है। मानसून की उत्तरी सीमा जयपुर, आगरा, रामपुर, देहरादून, शिमला, मनाली से होकर गुजर रही है। अगले दो दिन में दक्षिणी पश्चिमी मानसून उत्तराखंड के अन्य भागों में आगे बढ़ने की संभावना है। भारी बारिश के चलते सभी जिलों में अलर्ट भेजा गया है और लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

29 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

36 minutes ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

5 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

6 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

6 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

6 hours ago