Categories: hindiUttarakhand

Uttarakhand Cyber Attack: उत्तराखंड में बड़ा साइबर अटैक, सीएम हेल्पलाइन समेत 90 वेबसाइट्स 24 घंटे से ठप – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)Cyber Attack in Uttarakhand: उत्तराखंड में गुरूवार को अचानक हुए साइबर हमले ने आईटी सिस्टम हिलाकर रख दिया. इसकी वजह से कामकाज पूरी तरह से ठप रहा है. सचिवालय समेत किसी भी दफ्तर में काम नहीं हुआ है. सीएम हेल्पलाइन (CM helpline) समेत 90 वेबसाइट रहीं बंद रहीं. बता दें कि साइबर हमला इतना खतरनाक था कि सिक्योर इंटरनेट सर्विस यूके स्वान (uk swan) के अलाव सबसे अहम स्टेट डाटा सेंटर भी इसकी चपेट में आ गया. देखते ही देखते एक के बाद एक सरकारी वेबसाइटें बंद होती गईं. हमले के नुकसान की आशंका के चलते सचिव आईटी नितेश झा ने पूरी सेवाएं बंद करा दीं. गुरुवार पूरे दिन वायरस से छुटकारा पाने के लिए जद्दोजहद चलती रही. शुक्रवार सुबह तक सर्वर और सभी सरकार साइटें ठप हैं.सूबे का पूरा आईटी सिस्टम ठपगुरुवार सुबह हुए अचानक साइबर अटैक से सूबे का पूरा आईटी सिस्टम (It system Fail) ठप हो गया. सरकारी कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया. सीएम हेल्पलाइन से लेकर जमीनों की रजिस्ट्री का काम भी बंद रहा. देर रात तक सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) में विशेषज्ञों की टीम साइबर हमले से बाहर निकलने का प्रयास कर रही थीं. देर शाम विशेषज्ञ यूके स्वान को चलाने में कामयाब हुए, लेकिन वह स्थायी तौर पर नहीं चल पाया. साइबर हमले की खबर जैसे ही सचिव आईटी नितेश झा, आईटीडीए निदेशक नितिका खंडेलवाल को मिली तो वह पूरी टीम के साथ आईटीडीए पहुंच गए।सीएम हेल्पलाइन समेत 90 वेबसाइट्स ठपउत्तराखंड की सीएम हेल्पलाइन वेबसाइट पूरी तरह से ठप हो गई. लोग दिन भर क्लिक करत रहे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 90 से ज्यादा वेबसाइट पूरी तरह ठप रहीं. सचिवालय में सभी फाइलें लटक गईं. जिन जिलों में ई-ऑफिस लागू है, सब जगह काम ठप रहा.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

4 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

25 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

47 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

3 hours ago