Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड: आधी रात को घर पर आया था बहु का प्रेमी, सास ने देखा तो दोनों ने मिलकर कर दी हत्या – Uttarakhand

Uttarakhand: Daughter-in-law’s lover came home at midnight, when mother-in-law saw him, both of them killed him togetherइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)पौड़ी गढ़वाल: थलीसैंण क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बहु ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सास की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।दरअसल मृतका सुरेशी देवी के दो बेटे हैं, उनका बड़ा बेटा सर्वेश्वर हरिद्वार में नौकरी करता है और कभी–कभी छुट्टी पर घर आता है। उसकी पत्नी अपनी सास के साथ थलीसैंण में स्थित अपने घर पर ही रहती है. उनका छोटा बेटा अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार में ही रहता है। ऐसे में थलीसैंण में अंजली उसकी छह साल की बेटी और सास सुरेशी ही रहते थे। बीते 11 जनवरी, 2025 को अंजली देवी का जन्मदिन था। इसी रात अंजली का प्रेमी दीपक कुमार उसके घर आया था. रात करीब तीन बजे जब वह अपने घर जाने के लिए अंजली के कमरे से निकला, तभी अंजली की सास सुरेशी देवी ने उसे देख लिया.गला घोंटकर और सिर पर ईंट मारकर की हत्याउसे देखते ही सुरेशी देवी शोर मचाने लगी, इस बात से डरकर दीपक और अंजली ने मिलकर सुरेशी देवी का मुंह दबाया, गला घोंटा और सिर पर ईंट मारकर मौत के घाट उतार दिया। अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।दोनों आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय दीपक कुमार, पुत्र हरीश, का शादिसुधा 25 वर्षीय अंजली देवी के साथ अवैध संबंध था. ये दोनों ही थलीसैंण बाजार, वॉर्ड संख्या 04, जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं. दोनों ने मिलकर के अंजलि की सास 55 वर्षीय सुरेशी देवी की हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दीपक कुमार और अंजली देवी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

16 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

37 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

58 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 hour ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago