चमोली: नारायणबगड़ थाना पुलिस थराली ने विकासखंड के हरमनी तल्ली गांव में अकेली रह रही एक बुजुर्ग महिला का शव जली हुई हालत में बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव के प्रधान बीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि गांव की बुजुर्ग महिला शोभा देवी पत्नी अपने घर में अकेले रहती थीं और उनका गांव वालों से ज्यादा संपर्क भी नहीं था। 25 फरवरी को आखिरी बार उन्हें घर में देखा गया था। 27 फरवरी को उनकी बेटी कमलेश जोकि देहरादून में रहती है, गांव पहुंची तो घर की ग्रिल पर अंदर की ओर से ताला लगा हुआ था।
ग्रिल के ताले और दरवाजे को तोड़कर अंदर देखा तो वहां उनकी मां जली हुई हालत में मरी पड़ी थीं। उन्होंने इसकी जानकारी अपनी बहनों और भाई तथा अन्य रिशतेदारों को दी। शुक्रवार रात को गैरबारम गांव के उनके रिश्तेदार बिक्रमसिंह की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया था।
शनिवार को नारायणबगड़ चौकी प्रभारी देवेंद्र भारती ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग भेज दिया। थाना प्रभारी विनोद चौरसिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जली मोमबत्ती के कारण आग लगने का प्रतीत होता है। परिजनों का भी यही कहना है कि लापरवाही के चलते यह घटना घटित हुई है।
Dehradun Clash: कॉलेज गेट पर अचानक भिड़े दो गुट, तलवारें और पत्थर भी चले, जांच…
राजधानी की ध्वस्त कानून-व्यवस्था पर मुख्य सचिव से मिला कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल अपराध घटित होने पर…
जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ पौड़ी। “विजयी भवः” के उद्घोष और खिलाड़ियों के उत्साह के बीच…
पोखड़ा को मिली 275.63 लाख की सड़क की सौगात सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित…
देहरादून- : सार्वजनिक क्षेत्र में भारत के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के 25 वर्ष पूरे सीएम धामी…