Latest posts by Sapna Rani (see all)अल्मोड़ा: अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी ध्रुव रावत ने योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीतकर में जनपद सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश के शहर लखनऊ में 12 अक्टूबर से 19 अक्तूबर तक योनेक्स सनराइजर्स डॉक्टर अखिलेश दास मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। जिसमें अल्मोड़ा जनपद के बैडमिंटन खिलाड़ी ध्रुव रावत ने अपनी जोड़ीदार राधिका शर्मा के साथ मिलकर स्वर्ण पदक हासिल किया है।उत्तराखंड के ध्रुव रावत और उनकी जोड़ीदार पंजाब की राधिका शर्मा ने मिलकर इस चैंपियनशिप में अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ध्रुव और राधिका की जोड़ी ने क्वाटर फाइनल मैच में दिल्ली के नितिन कुमार और हरियाणा के रिद्धि कौर थूल की जोड़ी को 21-16,22-20 से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान बनाया, सेमीफाइनल में उन्होंने कर्नाटक के अशित सूर्या और अमुरथा पी की जोड़ी को 14-21,21-5,21-19 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट के फ़ाइनल मैच में ध्रुव और राधिका की जोड़ी ने हरियाणा के अक्षित महाजन और तेलंगाना अनाघा पाल की जोड़ी को 21-6 व 23-21 से हराया और मिक्स डबल्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।बैडमिंटन खिलाड़ी ध्रुव रावत इससे पहले भी कई पदक जीत चुके हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से भारतीय टीम में भी जगह बनाई है। वर्तमान में वे असम के अमिंगाओन में राष्ट्रीय बैडमिंटन अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…