उत्तराखंड डिप्लोमा महासंघ : आर सी शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष ,राजेन्द्र सिंह चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,मुकेश बहुगुणा बने उपाध्यक्ष, – myuttarakhandnews.com

देहरादून : उत्तराखंड डिप्लोमा महासंघ के दो दिवसीय महाधिवेशन के अंतिम दिन नींबूवाला स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में प्रदेशभर के 2 हज़ार अधिक अभियंताओं ने सहभागिता की ।जिसमें मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एव मुख्य सचिव आंनद बर्धन थे ।
जिसमें महासंघ के निवर्तमान महासचिव इंजीनियर मुकेश रतूड़ी द्वारा सत्ताईस सूत्रीय माँग पत्र सौंपा गया जिसमे
प्रमुखता से कनिष्ठ अभियंताओं की वेतन विसंगति दूर करने,पूर्व की भाती तीन पदोन्नति या तीन पदोन्नत वेतनमान , दस साल की सेवा पर ग्रेडपे 5400 का लाभ,
1 अक्टूबर 2005 के पश्चात नियुक्त कनिष्ठ अभियंताओं को पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाय , पेयजल निगम और जल सस्थान का राजकीकरण और एकीकरण ,सहायक अभियंता को २५ लाख तक की खुली निविदा का अधिकार देने ,व अनावश्यक कार्यो में इंजीनियर की ड्यूटी ना लगाये जाने ।अन्य विभागों की भाती उरेडा में नवनियुक्त कनिष्ट अभियन्ताओ को ५६०० ग्रेडपे का लाभ दिये जाने की मांग प्रमुखता से उठाई ।
उक्त कार्यक्रम में चुनाव द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमे इंजीनियर आर सी शर्मा को प्रांतीय अध्यक्ष ,इंजीनियर राजेन्द्र सिंह चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,इंजीनियर मुकेश बहुगुणा को उपाध्यक्ष, इंजीनियर वीरेंद्र सिंह गुसाईं को महासचिव , इंजीनियर सतीश भट्ट को सचिव प्रोन्नत , इंजीनियर दीपक बहुगुणा को लेखा संप्रेक्षण मंडल कार्यकारी में इंजीनियर आशीष यादव को मंडल अध्यक्ष गढ़वाल ।
इंजीनियर सुरेश सिंह को मंडल अध्यक्ष कुमाऊं , इंजीनियर विपन डोभाल को मंडल उपाध्यक्ष गढ़वाल , इंजीनियर सुनील सिंह को मंडल उपाध्यक्ष कुमाऊं , इंजीनियर दीपक सिंह मंडल सचिव गढ़वाल एवं इंजीनियर दीपक मटियाली को मंडल सचिव कुमाऊं निर्वाचित किया गया।
इस अवसर पर इंजीनियर अनिल सिंह पंवार , इंजीनियर शांतनु शर्मा ,इंजीनियर सी डी सैनी , इंजीनियर ए पी सिंह इंजीनियर अरविंद सिंह सजवान, इंजीनियर राम कुमार , इंजीनियर चितरंजन जोशी , इंजीनियर सुरेश जोशी आदि लोग उपस्थित थे।

Post Views: 4

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks