Uttarakhand : भक्तों की बढ़ती संख्या और कचरे की मात्रा से केदारनाथ धाम में पर्यावरण पर पड़ा गंभीर दबाव | HNN 24×7

Uttarakhand News : रुद्रप्रयाग जिले में स्थित श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र केदारनाथ धाम ने इस साल यात्रियों की संख्या को लेकर नया रिकॉर्ड बनाया है। आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 में लगभग 17 लाख 68 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक रही, जो धार्मिक पर्यटन में बढ़ती रुचि को दर्शाती है। मगर इसके साथ ही एक चिंताजनक पहलू भी सामने आया है। यात्रियों की भारी संख्या के बीच गंदगी और कचरे का बोझ भी बढ़ा। जानकारी के अनुसार, हर यात्री ने औसतन डेढ़ किलो (1.5 किग्रा) कचरा छोड़ा, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 150 ग्राम अधिक है। यह बढ़ोतरी साफ दर्शाती है कि सुविधाओं के विस्तार के बावजूद लोगों की लापरवाही कम नहीं हुई है।

यात्री धाम की पवित्रता बनाए रखने में करें सहयोग
 

धाम की पवित्रता और प्राकृतिक सौंदर्य को बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और तीर्थ–प्रबंधन समितियां लगातार सफाई अभियान चला रही हैं, लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में पहुंचने वाला कचरा बड़ा चुनौती बनता जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि श्रद्धालु पर्यावरण के प्रति जागरूक नहीं हुए, तो आने वाले वर्षों में बद्रीनाथ–केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पर्यावरणीय संकट गहरा सकता है। प्रशासन अब कचरा प्रबंधन को लेकर कड़े कदम उठाने की तैयारी में है। यात्रियों से भी अपील की जा रही है कि वे धाम की पवित्रता को बनाए रखने में सहयोग करें और प्रकृति को नुकसान पहुँचाने वाले व्यवहार से बचें।

 

 

 

 

 
सिमरन बिंजोला

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

28 minutes ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

49 minutes ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

56 minutes ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

1 hour ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

2 hours ago

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

2 hours ago