Latest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी: पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी को बाल संरक्षण गृह में भेजा गया है। काठगोदाम क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 17 वर्षीय किशोर ने 8 साल के मासूम बच्चे के साथ कुकर्म किया। घटना उस समय हुई जब आरोपी किशोर बच्चे को बहला-फुसलाकर घोड़े चराने के बहाने गौला नदी के पास ले गया। वहां उसने बच्चे के साथ अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया। पीड़ित जब घर पहुंचा तो उसकी मां ने उसकी हालत देखकर घटना का पता लगाया। बच्चे के प्राइवेट पार्ट से खून बहता देख मां ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।आरोपी नाबालिग को भेजा बाल संरक्षण गृहमेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होते ही पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को जेजे बोर्ड के सामने पेश किया गया जहां से उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी किशोर के परिजनों को सख्त हिदायत दी है कि अगर उन्होंने पीड़ित परिवार को धमकाने की कोशिश की तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित परिवार ने धमकी मिलने की बात भी कही है जिसके बाद पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…