Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड: इस महीने से तेज होगी चुनाव की कसरत, जनगणना भी होगी शुरू, 12 नवंबर को जारी होगा मतदाता सूची ड्राफ्ट – myuttarakhandnews.com

चमोली ; प्रदेश में इस महीने दो बड़े काम होने जा रहे हैं। पहला तो चुनाव आयोग अपनी चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू करेगा तो दूसरी ओर जनगणना के तहत 16 नवंबर से डिजिटल स्व-गणना शुरू होगी।
12 नवंबर से छूटे हुए मतदाता बनवाएं अपना वोटअगर चुनाव आयोग को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान किसी का वोट कट गया है या 18 की आयु पूरी न होने की वजह से अभी तक वोट नहीं बना है तो 12 नवंबर से प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) शुरू होने जा रहा है। इसके तहत आप अपना नया वोट बनवाने के लिए फॉर्म-6 भर सकते हैं। अपने वोट में कोई भी त्रुटि सुधार करा सकते हैं।
अपनी विधानसभा क्षेत्र या शहर में कोई बदलाव हुआ है तो वह भी सुधार करा सकते हैं। इसके लिए 12 नवंबर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी। इसके साथ ही यह अभियान शुरू हो जाएगा। पात्र नागरिक 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि कि पहली अप्रैल, पहली जुलाई या पहली अक्तूबर को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए अग्रिम आवेदन कर सकते हैं। मतदाताओं के पंजीकरण में सहायता के लिए जिला स्तर पर सहायता केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से विशेष रूप से प्रवासी, कमजोर और वंचित वर्गों के लोगों को मदद दी जाएगी। अगले साल चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

81 illegal structures razed in Ramnagar forest land, hunt on for alleged land mafia Tahir Mulla

By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau  Nainital, 31 Oct: In one of the…

5 minutes ago

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का CM आवास कूच, दिवाली को काले दिवस के रूप में मनाने का ऐलान – myuttarakhandnews.com

देहरादून ; देहरादून में मानदेय वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार…

13 minutes ago

CM participates in ‘Run For Unity’ event in Doon, announces sports clubs in every Gram Panchaya

my uttarakhand news Bureau Srinagar (Pauri), 31 Oct: Chief Minister Pushkar Singh Dhami today inaugurated…

16 minutes ago

Crime Literature Festival of India’s Curtain Raiser at Virasat brings Crime, Policing, National Security and Human Mind into Focus

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 31 Oct: The Crime Literature Festival of India (CLFI), organised…

27 minutes ago

15th annual festival of Tapasya Classical Dance Academy celebrated

my uttarakhand news Bureau    Dehradun, 01 Nov: Established with the aim of promoting classical…

38 minutes ago