उत्तराखंड किन्नर समुदाय ने परेशान करने व मारपीट के आरोपों को बताया निराधार – my uttarakhand news

अपराधउत्तराखंड

Share0

Advertisement

देहरादून। गद्दीनशीन उत्तराखंड किन्नर समुदाय व अध्यक्ष दुआ एनजीओ रजनी रावत ने उन पर एक कनवर्टेड ट्रांसजेंडर की ओर से लगाए गए परेशान करने और मारपीट के आरोपों को निराधार बताया है।
उन्होंने ने प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि कि किन्नर समाज की परंपरा को कनवर्टेड ट्रांसजेंडरों के द्वारा बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।
उन्होंने कहा कि कुछ कनवर्टेड ट्रांसजेंडर बधाई के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि लोग अपनी इच्छा के अनुसार किन्नर समुदाय के लोगों को बधाई दे सकते हैं। शुभ अवसरों पर यदि कोई बधाई लेने के लिए आएगा तो उसे लोग खुशी से देंगे, वह स्वीकार करना होगा।
रजनी रावत ने कहा कि कोरोना का समय हो या आपदा आई हो,उन्होंने हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद की है। छात्रों को पढ़ाने और लड़कियों के विवाह में मदद की जा रही है। इस दौरान मौजूद अन्य लोगों भवानी मां- दिल्ली (गद्दीनशीन), ज्योति शर्मा नरेला, कमल फरीदाबाद, राधा – मधूरी, शालू महंत. – दिल्ली,रुबी हाडो – सोसल Social WorkRe FROM TRAGENu Comuil Welfan Board ने भी विस्तार से अपनी बात रखी।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना सोलन में पांच दिवसीय प्रशिक्षण…

50 minutes ago

दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार

23 संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहेंगे फायर टैंकर, बाजारों में दिन में तीन बार होगी…

1 hour ago

04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली

पर्यटन को नई पहचान दिलाने के लिए पौड़ी में हिमालयन कार रैली और नाइट सफारी…

2 hours ago