नीरज उत्तराखंडी -मोरी/उत्तरकाशीउत्तराखंड के मोरी तहसील अंतर्गत फिताड़ी गांव में मंगलवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
इस आगजनी की घटना में 5 से 6 आवासीय भवन प्रभावित हुए हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है।

 राहत-बचाव कार्य जारी
ग्राम प्रधान द्वारा दी गई सूचना के बाद प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस, State Disaster Response Force, फायर सर्विस, राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना कर दी गईं।
देखें वीडियो:

ग्रामीणों के साथ मिलकर बुझाई जा रही आग
घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF, पुलिस बल और स्थानीय ग्रामीण मिलकर आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
तेजी से चल रहे राहत कार्यों के चलते आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।
 जनहानि नहीं, बड़ा हादसा टला
प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस घटना में अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि या पशु हानि की सूचना नहीं है।
समय रहते राहत टीमों के पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया।
कारणों की जांच शुरू
प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
फिलहाल अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देने की तैयारी की जा रही है।

Sapna Rani

Recent Posts

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

5 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

1 hour ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 hour ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago