Categories: hindiUttarakhand

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बीच उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी की बड़ी बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश – Uttarakhand

Uttarakhand CM Pushkar Dhami held a big meeting amid ‘Operation Sindoor’, gave these instructions to the officialsइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)गंगोत्री: गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद चारधाम यात्रा शुरू हो गई है. देश भर से तीर्थयात्री चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं. इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अधिकारियों को वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा और प्रदेश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, बांधों तथा ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए.भारतीय सैन्य बलों की ओर से पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमला किए जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ये निर्देश दिए. प्रदेश के उच्चाधिकारियों के साथ यहां एक बैठक में मुख्यमंत्री ने शासन, और पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा है.संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जाए पैनी नजर- सीएम धामीसीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के अन्तरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे सभी क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए जाएं तथा सीमांत क्षेत्रों में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए. उन्होंने कहा कि इस समय राज्य में चारधाम यात्रा चल रही है, जिसके लिए देश-विदेश से लाखों तीर्थयात्री आ रहे हैं, इसलिए यात्रा मार्ग सहित चारों धामों में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाएं.मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय महत्व के कई प्रतिष्ठान हैं, जिनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं. उन्होंने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने को कहा है.सीएम धामी ने अलर्ट रहने के दिए निर्देशउन्होंने किसी भी तरह की आपात स्थिति के लिए जिला और तहसील स्तर पर खाद्यान सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने के लिए कहा है. उन्होंने अस्पतालों को हर परिस्थिति के लिए अलर्ट रखे जाने और सभी आवश्यक दवाओं के प्रबंध से जुड़े निर्देश भी दिए. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लोगों को सही तथा प्रमाणिक सूचनाओं के साथ सतर्क किया जाए, जिससे अफवाह न फैलें. उन्होंने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से इस पर लगातार निगरानी रखने के भी निर्देश दिए.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

2 minutes ago

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…

24 minutes ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…

1 hour ago

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन –

ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…

2 hours ago

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

3 hours ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

8 hours ago